हरियाणा में 33 फीसदी युवा बैठे खाली: न पढाई कर रहे, न नौकरी; यहाँ पढ़े चौकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली | महज 29 साल की औसत उम्र वाला हमारा देश इस दुनिया के सबसे युवा देशों में शामिल है. लेकिन चिंता का विषय यह है कि हमारे 15 से 29 साल के 32.9% युवा न तो पढ़ाई कर रहे हैं,न कोई काम कर रहे हैं. न ही ये युवा किसी तरह की ट्रेनिंग कर रहे हैं. इसी प्रकार हरियाणा के 33.4 फीसदी युवा खाली बैठे है. जी हां, ये चौकाने वाली न्यूज़ भास्कर रिसर्च में सामने आई है.

College Students

नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस ने किया सर्वे

सांख्यिकी मंत्रालय के नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस इस महीने जो रिपोर्ट जारी की है उसकी तस्वीर सामने आई है. NSSO ने सभी राज्यों के कुल 2.9 लाख परिवारों पर जनवरी 2020 से अगस्त 2021 के बीच यह सर्वे किया. खाली युवाओं में से 20.3% काम तलाश रहें है. 69.8% लोग घरेलू कामों में लगे है. 1.5% युवा अपनी सेहत के कारण काम नहीं कर सकते और 2.3% तो ऐसे ही अपना वक्त जाया कर रहे हैं.

देश के सबसे ज्यादा कर्जदार आंध्र प्रदेश में

15 से 29 आयुवर्ग के 61.62 फीसदी युवाओं को कंप्यूटर में कॉपी-पेस्ट करना नहीं आता है. यदि किसी अटैचमेंट के साथ ईमेल भेजनी हो तो 73.3% मुवाओं को यह  नामुमकिन सा लगता है. मध्य प्रदेश में 15  से 29 साल के 29.5% लोग ही कॉपी पेस्ट कर सकते हैं. देश में सबसे ज्यादा कर्जदार आंध्र प्रदेश में है. देश में 18 वर्ष से ऊपर के प्रति एक लाख लोगों में से 15,809 कर्जवान है. यह अनुपात आंध्रा में सबसे ज्यादा (46.330) और मेघालय में (2,941) सबसे कम है.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

डिस्क्लेमर: इस न्यूज़ का सोर्स भास्कर रिसर्च है. उसी के अनुसार, जानकारी दी गयी है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.