मानहानि मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत, 3 मई को होगी अगली सुनवाई

नई दिल्ली | मानहानि मामले में मिलीं दो साल की सजा को चुनौती देने के लिए राहुल गांधी आज सूरत के सेशंस कोर्ट पहुंचे थे. उनकी याचिका पर सुनवाई के बाद उन्हें 13 अप्रैल तक जमानत दे दी गई है. कोर्ट ने उनकी एक महीने की अंतरिम जमानत को बढ़ा दिया है. इस सजा को चुनौती देने के मामले में अगली सुनवाई 3 मई को होगी.

Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत के सेशंस कोर्ट से 13 अप्रैल तक जमानत मिल गई है. साथ ही, राहुल को जो दो साल की सजा सुनाई गई थी उसी सजा के खिलाफ याचिका पर 3 मई को अगली सुनवाई होगी. इस मामले में सजा सुनाए जाने के 11 दिन बाद उन्होंने सेशंस कोर्ट में याचिका दाखिल की थी.

राहुल गांधी जिन्हें हाल ही में गुजरात की अदालत के आदेश के बाद सांसद के रूप में अयोग्य घोषित किया गया था. उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और तीन कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ सूरत पहुंचे हैं. अदालत में पेशी से पहले राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी से भी मुलाकात की थी.

यह भी पढ़े -  गैस सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे आमजन के लिए खुशखबरी, LPG बुकिंग पर फिर मिलेगा इस सुविधा का लाभ
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.