CRPF में 1.30 लाख पदों पर होगी भर्ती, जल्द ही शुरू होंगे आवेदन

नई दिल्ली | सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में 1.30 लाख सिपाही (जनरल ड्यूटी) की नियुक्ति की जाएगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वीरवार को इससे संबंधित नोटिस जारी किया है. यह पद ग्रुप सी के हैं. आपको बता दें कि  सीआरपीएफ में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 फ़ीसदी सीट आरक्षित रहेंगी.

POLICE

ये पद सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे. फिलहाल, आवेदन कब से शुरू होंगे तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या रहेगी, इस बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है.

दसवीं पास उम्मीदवार कर पाएंगे आवेदन

मंत्रालय की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार, सिपाही के कुल 1,29,929 पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें से 4,667 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं तथा 1,25,262 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए होंगे. इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार मैट्रिक पास होने चाहिए. आवेदन भेजने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

यह रहेगी चयन प्रक्रिया

अगर सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा और मेडिकल जांच के जरिए किया जाएगा. भूतपूर्व अग्निवीरों के पहले बैच के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में पांच वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी. उनको शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) से भी छूट मिलेगी. उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा तथा फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट पास करना होगा. इसके बाद ही, वह आगे की प्रक्रिया में बढ़ पाएंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.