Big Update: केंद्र सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, इस दिन जारी होंगी 14वीं किस्त

नई दिल्ली | पिछले काफी समय से किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 14वी किस्त का इंतजार कर रहे थे. अब किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. पिछले महीने भी किस्त के जारी होने की खबरें सामने आ रही थी परंतु फिर किसी वजह से किसानों के खातों में पैसे ट्रांसफर करने में देरी हुई. अब खबरें सामने आ रही है कि 15 जुलाई को किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 14 वी किस्त भेज दी जाएगी.

PM Kisan Yojana

किसानों के लिए अच्छी खबर आई सामने

केंद्र सरकार की तरफ से किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है. अभी तक इस योजना की 13 किस्ते जारी हो चुकी है. अब जल्द ही किसानों का 14वी किस्त का भी इंतजार खत्म होने वाला है. प्रधानमंत्री की तरफ से 15 जुलाई को किसानों के खातों में किस्त के पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे. इस योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने ई- केवाईसी करवाई हुई है. केंद्र सरकार की तरफ से कई बार किसानों को ई- केवाईसी करवाने के बारे में जरूरी दिशा- निर्देश जारी किए जा चुके हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों को मिलेगी देश के पहले डबलडेकर स्काईवॉक की सुविधा, स्टेशन से बाहर निकले बगैर बदल सकेंगे मेट्रो

किसानों के खातों में जल्द आएंगे 2000 रूपये

अब तो ई- केवाईसी के लिए एक ऐप भी लॉन्च किया गया है, जिसमें फेस यानि फोटो दिखाते ही ई- केवाईसी हो जाती है. 13 वी किस्त के पैसों का भी कुछ किसानों को लाभ नहीं मिला था. इसकी मुख्य वजह ई- केवाईसी को ही बताया गया था. इस योजना के जरिए केंद्र सरकार की तरफ से किसानों को 6,000 रूपये की सहायता राशि दी जाती है. किसान के खातों में यह राशि एक साथ ट्रांसफर नहीं की जाती बल्कि दो- दो हजार रूपये करके तीन बार में ट्रांसफर की जाती है.

इस योजना की पहली किस्त 1 अप्रैल से लेकर 31 जुलाई के बीच, दूसरी किस्त 1 अगस्त से लेकर 30 नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.