फरीदाबाद में अजरौंदा फ्लाइओवर पर सड़क मरम्मत का काम शुरू, वाहन चालक इन वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल

फरीदाबाद | दिल्ली- एनसीआर में शामिल हरियाणा के फरीदाबाद जिले से वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आ रही है. यदि आप भी फरीदाबाद में सफर करने की योजना बना रहे हैं तो घर से निकलने से पहले इस खबर को ध्यान से पढ़ लें अन्यथा ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ सकता है. बता दें कि नेशनल हाईवे पर अजरौंदा से नीलम चौक की तरफ जाने वाले नीलम फ्लाईओवर की एक साइड निर्माण कार्य (रिपेयर) के चलते 23 सितंबर यानि आज से से वाहनों के लिए बंद कर दी गई है.

Road Repair

गढ्ढों में तब्दील हुई सड़क

नीलम फ्लाईओवर पर सड़क गढ्ढों में तब्दील हो चुकी है. ऐसे में फरीदाबाद मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (FMDA) द्वारा फ्लाईओवर की सड़क मरम्मत करने का फैसला लिया गया है. जिसके चलते अजरौंदा फ्लाईओवर की एक साइड पूरी तरह से बंद रहेगी. यातायात पुलिस द्वारा फ्लाईओवर की दूसरी साइड को दो हिस्सों में बांटकर वाहनों के आवागमन की व्यवस्था की गई है.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद में कूड़ा संकट खत्म करने की तैयारी, 1350 टन क्षमता वाले प्लांट होंगे तैयार

इन वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल

डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन ने वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि सड़क निर्माण के चलते अपने सफर को आसान बनाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा जारी की गई एडवाइजरी का पालन करें. उन्होंने बताया कि वाहन चालक एडवाइजरी के मुताबिक वैकल्पिक मार्गों का चयन कर सकते हैं.

उन्होंने बताया कि वाहन चालक अपनी सुविधानुसार बाटा, ओल्ड या बड़खल फ्लाईओवर का उपयोग कर सकते हैं. वहीं, किसी तरह की जानकारी और यातायात की परेशानी से बचने के लिए हेल्पलाइन नंबर 9582200138/ 0129- 2225999 पर संपर्क कर सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.