हरियाणा में धान की कीमतों में गिरावट से किसान हुए निराश, जानें 1509 और PR किस्म का ताज़ा भाव

करनाल | मौसम साफ होने पर हरियाणा की अनाज मंडियों में धान की आवक जोर पकड़ रही है. सीजन की शुरुआत से ही किसानों को धान की कई किस्मों का अच्छा भाव मिल रहा है जिसकी खुशी किसानों के चेहरों पर साफ नजर आ रही है. बता दे पिछले साल की तुलना में इस बार सीजन की शुरुआत से ही किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से अधिक भाव मिल रहा है.

fotojet 16

करनाल की अनाज मंडी में शुक्रवार को PR- 14 धान की किस्म का भाव एमएसपी से 200 रूपए ज्यादा 2415 रूपए प्रति क्विंटल तक मिला है जबकि इस धान की किस्म का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2203 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है. वहीं, PR-26 भी 2260 रूपए प्रति क्विंटल तक बिक रही है. इससे किसानों को अच्छा भाव मिल रहा है.

1509 के भाव में गिरावट

1509 किस्म धान के बाजार भाव में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई है. 3,600 रूपए प्रति क्विंटल तक बिक रही इस किस्म का शुक्रवार को भाव 3,300 रूपए प्रति क्विंटल रहा यानि प्रति क्विंटल 300 रूपए की गिरावट देखने को मिल रही है. भाव में गिरावट दर्ज होने से किसानों के चेहरों पर निराशा बनी हुई है.

आढ़तियों का कहना है कि PR किस्म धान के भाव में बढ़ोतरी आने की पूरी उम्मीद है जबकि 1509 किस्म धान के भाव में और गिरावट दर्ज होने की संभावना बनी हुई है. वैसे, करनाल जिले में अब तक 61,902 मीट्रिक टन धान की सरकारी खरीद हो चुकी है. किसानों ने बताया कि शुक्रवार को पीआर धान 2,385, 2,395 और सबसे अधिक 2,415 रूपए प्रति क्विंटल तक बिका है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.