दिल्ली में आएगी नौकरियों की बहार, सिक्योरिटी गार्ड और सफाईकर्मियों के साढ़े 6 हजार पदों पर होगी भर्ती

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार (Delhi Govt) ने नगर निगम की बैठक में कई बड़े फैसले लिए हैं. सदन ने स्कूलों, स्टेडियमों, विज्ञान केंद्रों और सभागारों में 2,949 सुरक्षा गार्ड और 3,640 सफाई कर्मचारियों की भर्ती सहित 17 प्रस्तावों को मंजूरी दी है. सीएम केजरीवाल ने एमसीडी के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा.

HOME GUARD

युवाओं को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि निगम में सिक्योरिटी गार्ड और सफाईकर्मियों की 6,589 नई नौकरियों का प्रस्ताव पारित किया गया है. निगम के स्कूलों में अब साफ- सफाई के लिए अलग से सफाईकर्मी होंगे और सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड होंगे. उन्होंने कहा कि हम नगर निगम में भी शिक्षा को भी प्राथमिकता के आधार पर लेकर काम कर रहे हैं. इस फैसले से बहुत से लोगों को नौकरी मिलेगी.

हंगामे के बीच पास किए गए प्रस्ताव

दिल्ली एमसीडी की बैठक में 23 प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए थे. पार्षदों के हंगामे के बीच महापौर डॉ शैली ओबरॉय ने 23 में से 18 प्रस्ताव पास किए. साथ ही, 3 प्रस्ताव टाले गए और 2 वापस भेजे गए. इन प्रस्ताव के तहत, निगम के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की जाएगी. इसमें अकुशल, अर्द्ध- कुशल और कुशल कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन बढ़ेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में यमुना किनारे दौड़ेगी साइकिल,53 किमी लंबा कॉरिडोर विकसित करेगा DDA

अकुशल कर्मचारियों का वेतन 16,792 रुपये से बढ़कर 17,234 रुपये, अर्द्ध- कुशल कर्मचारियों का वेतन 18,499 से बढ़कर 18,993 रुपये और कुशल कर्मचारियों का वेतन 20,357 से बढ़कर 20,903 रूपए हो जाएगा. इसके साथ ही, निगम के पर्यवेक्षी स्टाफ और लिपिक कर्मचारियों की सैलरी में भी इजाफा होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.