हरियाणा से खाटूश्याम धाम के लिए आज से 2 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन शुरू, यहां देखें पूरा शेड्यूल

महेंद्रगढ़ | हरियाणा से खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे ने अतिरिक्त भीड़भाड़ और यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए दो स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का फैसला लिया है. यह ट्रेनें 9 दिसंबर से शुरू होगी और 31 दिसंबर तक अलग- अलग तिथियों में सफर करेगी.

Khatu Shyam Mandir

यह रहेगा शेड्यूल

खाटूश्याम धाम आवागमन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए भारतीय रेलवे ने जयपुर- नारनौल- जयपुर होते हुए स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है. यह ट्रेन निर्धारित तिथियों पर दिसंबर महीने में सात- सात ट्रिप अप- डाउन करेगी. इसकी शुरूआत 9 दिसंबर से होगी. आगे यह ट्रेन 16, 22, 23, 25 ,26 और 30 दिसंबर को चलेगी तथा दोनों तरफ यानि नारनौल- जयपुर के मध्य ही चलेगी.

यह ट्रेन जयपुर से सुबह 10:40 बजे रवाना होकर 11:50 बजे रींगस तथा दोपहर 02:05 बजे नारनौल पहुंचेगी. इसी प्रकार नारनौल से यह ट्रेन दोपहर ढाई बजे जयपुर के लिए रवाना होकर शाम सवा 4 बजे रींगस और शाम 06:30 बजे जयपुर पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर ठहराव

इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में जयपुर, डहर का बालाजी, नींनदड बनाड़, चौमू सामौद, गोविंदगढ़, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, नीम का थाना, माउंडा, डाबला, निजामपुर और नारनौल स्टेशनों पर ठहराव रहेगा.

रेवाड़ी- रींगस स्पेशल ट्रेन

रेल मंडल जयपुर की ओर से दिसंबर महीने में एक और एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएगी. इस ट्रेन की शुरुआत भी 9 दिसंबर से होगी तथा यह ट्रेन 10, 16, 17, 22, 23, 24, 25, 26, 30 व 31 दिसंबर तक अप- डाउन में चलेगी. यह ट्रेन सुबह 11:40 बजे रेवाड़ी से रवाना होकर 12:39 बजे नारनौल और फिर 02:40 बजे रींगस पहुंचेगी. इसी प्रकार तीन बजे रींगस से रवाना होकर यह ट्रेन 04:53 बजे नारनौल और फिर शाम 06:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर ठहराव

यह ट्रेन रेवाड़ी, कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जौरासी, निजामपुर, डाबला, माउंडा, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर एवं रींगस स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.