मात्र 2 दिन में पूरा करें दिल्ली से माता वैष्णो देवी का सफर, IRCTC लेकर आया यह खास पैकेज

नई दिल्ली | अगर आप वैष्णो देवी जा रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने दिल्ली- एनसीआर और आसपास के शहरों के लिए एक खास पैकेज बनाया है. इसमें आप मात्र 2 दिन में माता वैष्णो देवी के दर्शन कर वापस लौट सकते हैं. इस दौरान, आपको सिर्फ एक रात के लिए घर से बाहर रहना होगा. यह पैकेज खासतौर पर उन कामकाजी लोगों के लिए बनाया गया है जो ऑफिस से लंबी छुट्टी नहीं ले सकते.

SkyWalk Vaishno Devi

बता दें कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आईआरसीटीसी एक किफायती और कम समय का दर्शन पैकेज लेकर आई है. खास बात यह है कि यह यात्रा सामान्य ट्रेनों से नहीं बल्कि सेमी हाईस्पीड ट्रेन यानी वंदे भारत से होगी. इसकी बुकिंग शुरू हो गई है. आइए बताते हैं किस तरह से आप अपना सफर तय कर सकते हैं…

7290 रुपये का है पैकेज

आईआरसीटीसी का यह पैकेज 7,290 रुपये का है. इसमें वंदे भारत से यात्रा, होटल में रुकना, स्थानीय परिवहन, नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना शामिल है. इसमें होटल के एक कमरे में तीन लोग रहेंगे. अगर आप दो लोगों के लिए एक कमरे में रुकना चाहते हैं तो आपको 7,660 रुपये देने होंगे और अगर आप एक कमरे में रुकना चाहते हैं तो आपको 9,145 रुपये देने होंगे. इसमें खास बात यह है कि होटल का किराया आप जहां रुकेंगे उसका किराया 4,500 रुपये है. यानी आप जितना पैकेज के लिए भुगतान कर रहे हैं, उसका आधा या उससे ज्यादा आपको होटल में रुकने के लिए मिल रहा है

यह भी पढ़े -  दिल्ली में सेफ्टी ऑडिट शुरू, नियम तोड़ने वाली इमारतों पर लटकी सीलिंग की तलवार; जवाब न देने पर होगी कार्रवाई

ऐसे तय करें सफर

  • वंदे भारत सुबह 6 बजे दिल्ली से रवाना होगी.
  • दोपहर में कटरा पहुंचकर माता वैष्णो देवी के दर्शन करें.
  • रात को एक लग्जरी होटल में रुकें.
  • सुबह नाश्ता होटल में मिलेगा.
  • स्थानीय बाजार का भ्रमण करें.
  • दोपहर का भोजन होटल में ही मिलेगा.
  • वंदे भारत में खा- पीकर वापस दिल्ली पहुंचे.
  • दो दिन के अंदर माता वैष्णो देवी के दर्शन हो जाएंगे.
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.