तिगांव से बल्लभगढ़ सड़क निर्माण कार्य के चलते हुई बंद, इस वैकल्पिक मार्ग का करना होगा इस्तेमाल

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद में तिगांव से बल्लभगढ़ सड़क मार्ग पर आवागमन करने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क की मरम्मत का काम शुरू किया जा रहा है. इसके चलते सड़क मार्ग को मिर्जापुर के मोड़ से लेकर नीमका तक बंद किया गया है. ऐसे में वाहन चालकों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है.

Smart Sadak Road

17 करोड़ रूपए लागत राशि खर्च होगी

तिगांव सड़क मार्ग को आगरा नहर के पुल से लेकर मंझावली तक बनाया जाएगा. जिसपर 17 करोड़ रूपए की धनराशि खर्च होगी. सड़क को मिर्जापुर रोड से तिगांव शहीद स्मारक राजकीय कॉलेज तक सीमेंटेड बनाया जाएगा. वहीं, लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण कार्य को पूरी तरह से मापदंडों के अनुसार करने के लिए मिर्जापुर और नीमका गांव के मोड़ पर बेरीकेड लगा दिए हैं.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद में कूड़ा संकट खत्म करने की तैयारी, 1350 टन क्षमता वाले प्लांट होंगे तैयार

इस वैकल्पिक मार्ग का करें इस्तेमाल

लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप सिंधू ने बताया कि अब तिगांव की तरफ आवागमन करने वाले लोग आगरा नहर के तिगांव पुल की बजाय सेक्टर- 8 के पुल से होकर नीमका जेल के पीछे से नीमका गांव के पास पहुंचे. यहां से वो सीधे तिगांव का सफर तय कर सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.