SBI FD Vs Post Office Scheme: कौनसा एफडी प्लान रहेगा आपके लिए बढ़िया, यहाँ समझ लें

फाइनेंस डेस्क | अगर आप भी देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) में FD करवाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. नए साल से पहले ही स्टेट बैंक आफ इंडिया की तरफ से ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. अगर आप भी एसबीआई में एफडी करवाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको इससे पहले आप पोस्ट ऑफिस (Post Office) की एफडी प्लान के बारे में जानकारी हासिल जरूर कर ले.

Fixed Deposit FD

आज हम आपको एसबीआई फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर और पोस्ट ऑफिस की स्कीम के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. उसके बाद आप अपने हिसाब से डिसाइड कर सकते हैं कि आपको कहां निवेश करना है.

नेशनल सेविंग टाइम डिपॉजिट अकाउंट में मिलेगा इतना ब्याज

अगर आप नेशनल सेविंग टाइम डिपॉजिट अकाउंट में निवेश करते हैं, आपको 1 साल से 5 साल की अवधि के लिए 6.9% से लेकर 7.5% तक ब्याज ऑफर किया जाता है. इसमें आपको हजार रुपए का मिनिमम निवेश करना होता है, वही अधिकतम निवेश को लेकर कोई भी सीमा नहीं है. यह भी एक तरह का एफडी प्लान ही है, इसमें एक अवधि के लिए निवेश करने पर आप निश्चित रिटर्न हासिल कर सकते हैं. इस स्कीम में पैसे डबल होने में तकरीबन 9 साल 6 महीने तक का समय लगता है.

यह भी पढ़े -  Delhi Health Department Jobs: दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

एसबीआई दे रहा है FD पर शानदार ब्याज दर

एसबीआई बैंक के फिक्स्ड डिपॉजिट के बारे में बातचीत की जाए, तो आपको अधिकतम 7% की दर से ब्याज ऑफर किया जा रहा है. ऐसे में रूल 72 के अनुसार अगर आप FD में इन्वेस्ट करते हैं. आपके पैसों को डबल होने में तकरीबन 11 साल 3 महीने का समय लगेगा. आप सोच रहे होंगे कि रूल 72 क्या है, हम आपको बता दें कि यह फाइनेंस का एक खास नियम है. एक्सपर्ट इसे सबसे सटीक रूल मानते हैं, जिसमें यह तय किया जाता है कि आपका पैसा निवेश कितने समय में डबल हो जाएगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.