January Bank Holidays List: जनवरी महीने में कुल 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखे छुट्टियों की लिस्ट

फाइनेंस डेस्क, January Bank Holidays List | कल से नए साल की शुरुआत हो चुकी है. अगर आपको भी साल के पहले महीने में बैंक से जुड़े हुए कुछ जरूरी काम है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. जनवरी महीने में कुल 16 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. इस संबंध में छुट्टियों की लिस्ट भी जारी हो चुकी है. यदि आपको भी जनवरी महीने में बैंक से जुड़ा हुआ कोई जरूरी काम है, तो एक बार आप इस हॉलिडे लिस्ट को अवश्य चेक कर ले. यहाँ चेक करे पूरी लिस्ट…

Bank Image

बैंक जाने वाले ग्राहकों के लिए जरूरी खबर

जानकारी देते हुए बताया गया कि हॉलिडे लिस्ट में सभी रविवार के साथ- साथ दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल है. इसके अलावा भी राज्य के हिसाब से अलग- अलग दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. जनवरी महीने में होने वाली प्रमुख छुट्टियों में 1 जनवरी को नए साल का दिन था और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टियां शामिल रहेगी. जनवरी महीने में कुल 16 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं जिनमें से 1 जनवरी की छुट्टी हो चुकी है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

जनवरी महीने में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद

  • 1 जनवरी : नए साल का पहले दिन- आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इंफाल और ईटानगर
  • 2 जनवरी : न्यू ईयर सेलिब्रेशन- आइजोल
  • 7 जनवरी : रविवार- सभी जगह
  • 11 जनवरी : मिशनरी दिवस- आइजोल
  • 13 जनवरी : दूसरे शनिवार- सभी जगह
  • 14 जनवरी : रविवार- सभी जगह
  • 15 जनवरी : उत्तरायण पुण्यकाल/ मकर संक्रांति महोत्सव/ माघे संक्रांति/ पोंगल/ माघ बिहू- ज्यादातर जगह
  • 16 जनवरी : तिरुवल्लुवर दिवस- चेन्नई
  • 17 जनवरी : उझावर थिरुनल- चेन्नई
  • 21 जनवरी : रविवार- सभी जगह
  • 22 जनवरी : इमोइनु इत्पा- इंफाल
  • 23 जनवरी : गान नगाई- इंफाल
  • 25 जनवरी : थाई पूसम/ मोहम्मद हजरत अली का जन्मदिन- चेन्नई, कानपुर और लखनऊ
  • 26 जनवरी : गणतंत्र दिवस- सभी जगह
  • 27 जनवरी : चौथा शनिवार- सभी जगह
  • 28 जनवरी : रविवार- सभी जगह
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.