अबकी बार बजट में किसानों को मिलेगा बड़ा तोहफा, इतने रुपए से बढ़ाई जाएगी PM किसान योजना की किस्त

नई दिल्ली | फरवरी महीने में साल 2024 का बजट पेश किया जाएगा. इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmla Sitaraman) की तरफ से आम लोगों को कई बड़े तोहफे दिए जा सकते हैं. खबरें सामने आ रही है कि अबकी बार नए बजट में सरकार की तरफ से किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया जा सकता है. जानकारी देते हुए बताया गया कि किसान सम्मान निधि योजना (Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत मौजूदा समय में किसानों को साल में 6 हजार रुपये की धनराशि दी जा रही है. अब सरकार इसको 12 हजार रुपये कर सकती है. आज की इस खबर में हम आपको इसी बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Farmer Kisan

केंद्र सरकार जल्द दे सकती है किसानों को बड़ा तोहफा

वायरल हो रही खबरों के अनुसार, सरकार की तरफ से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि को बढ़ाकर 8 हजार से 9 हजार रुपए तक किया जा सकता है. मौजूदा समय में सरकार की तरफ से किसानों को 6,000 रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाती है. यह राशि एक साथ ना मिलकर हर 4 महीने में 2- 2 हजार रुपये करके दी जाती है. महिला किसानो के लिए सरकार की तरफ से अतिरिक्त लाभ को लेकर बड़ा ऐलान किया जा सकता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

महिला किसानों के लिए अबकी बार बजट में किया जा सकता है बड़ा ऐलान

सरकार की तरफ से महिला किसानों के अकाउंट में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 10 हजार से 12 हजार रुपये की राशि भेजी जा सकती है. हालांकि, आधिकारिक रूप से इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से साल 2019 में आम चुनासे पहले किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई थी. तब से लेकर आज तक किसानों के खातों में 15 किस्तों के पैसे ट्रांसफर किए जा चुके हैं. अब किस 16वी किस्त के आने का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि फिलहाल इसको लेकर कोई भी अपडेट जारी नहीं की गई है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.