यात्रीगण कृपया ध्यान दें: जींद- पानीपत- रोहतक ट्रेन वाया महम होते हुए हांसी तक करेगी सफर; यहां देखें टाइम-टेबल

जींद | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने जींद- पानीपत- रोहतक पैसेंजर ट्रेन का हांसी तक विस्तार कर दिया है. यानि जींद से लोगों को महम और हांसी के लिए अब ट्रेन में सफर करने का अवसर मिलेगा और उन्हें बस के भारी- भरकम किराए से निजात मिलेगी. यह ट्रेन रोहतक से महम होकर हांसी का सफर तय करेगी. बता दें कि हांसी से महम के बीच नई रेलवे लाइन का हाल ही में उद्घाटन किया गया है. इसके बाद, इस रूट पर पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है.

Train

ये रहेगा टाइम- टेबल

ट्रेन नंबर 04972, सुबह 04:20 बजे जींद से रवाना होकर साढ़े 6 बजे पानीपत और इसके बाद वाया गोहाना होते हुए सुबह 09:06 बजे रोहतक स्टेशन पर पहुंचेगी. ट्रेन सुबह 09:45 बजे रोहतक से हांसी के लिए रवाना होगी.

यह ट्रेन रोहतक से पौने 10 बजे रवाना होकर डोब भाली स्टेशन पर 09:55 बजे, मोखरा मदीना स्टेशन पर 10:09 मिनट और इसके बाद 10:27 बजे महम रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी. यहां एक मिनट के ठहराव के बाद 10:38 बजे मुंढाल कलां, 10:54 बजे गढी और 11:20 मिनट पर हांसी रेलवे स्टेशन पर आगमन करेगी.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

दोपहर 12 बजे रोहतक के लिए होगी रवाना

इसी तरह वापसी में यह ट्रेन 12 बजे हांसी से रोहतक के लिए रवाना होगी. यह ट्रेन सवा 12 बजे गढी से चलकर साढ़े 12 बजे वापस मुंढाल पहुंचेगी. इसके बाद 12:41 बजे महम रेलवे स्टेशन से संचालित होकर दोपहर 01:40 बजे रोहतक पहुंचेगी. यहां से ट्रेन वाया गोहाना और पानीपत होते हुए जींद का सफर तय करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.