कोसलीवासियों को हरियाणा सरकार का ‘मनोहर’ तोहफा, खाटूश्याम के लिए दौड़ेगी स्पेशल रोड़वेज बस

रेवाड़ी | हरियाणा परिवहन विभाग (Haryana Transport Department) यात्रियों की सुविधा में इजाफा करने के उद्देश्य से निरंतर प्रयासरत हैं. इसी कड़ी में रोडवेज के बेड़े में BS- 6 मॉडल आधारित नई बसों को शामिल किया जा रहा है. वहीं, साथ लगते राज्यों के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए सीधी बस सेवा का संचालन किया जा रहा है ताकि यात्रियों का सफर आसान हो सकें. रोडवेज विभाग द्वारा अब रेवाड़ी जिले के कोसली शहर से खाटूश्याम धाम के लिए सीधी बस सेवा संचालित की गई है.

Haryana Roadways Bus Rewari

हरियाणा सरकार ने कोसलीवासियों को ‘मनोहर’ तोहफा देते हुए कोसली से खाटूश्याम धाम के लिए सीधी बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया है. शुक्रवार को हरियाणा राज्य परिवहन की बस को कोसली बस स्टैंड से खाटूश्याम धाम के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. प्रदेश सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए सड़क तंत्र की कनेक्टिविटी को बहुत आसान व सरल बना दिया है.

यह भी पढ़े -  PNB Rewari Jobs: पंजाब नेशनल बैंक मनेठी में निकली सेवादार के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

ये रहेगा शेड्यूल

यह बस सुबह 7 बजे कोसली से कनीना, नारनौल, निजामपुर, पाटन, नीम का थाना, पलसाना होते हुए खाटू धाम पहुंचेगी. इसी तरह, वापसी में दोपहर 2 बजे खाटूश्याम से कोसली के लिए वापसी करेगी. खाटूश्याम धाम तक सीधी बस सेवा की शुरुआत होने से कोसलीवासियों की सुविधा में और इजाफा होगा, जिसका लाभ यात्रियों को मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.