हरियाणा के स्कूलों में कल छुट्टी की घोषणा, सीएम खट्टर ने किया ऐलान

करनाल | देशभर में गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. हिंदुस्तान आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी होम डिस्ट्रिक्ट करनाल में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया, तो वहीं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी अपने होम जिले सिरसा में तिरंगा झंडा लहराया.

CM Manohar Lal Khattar

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने फरीदाबाद में तो वहीं कृषि मंत्री जेपी दलाल ने रोहतक में ध्वजारोहण किया. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में प्रोटोकॉल तोड़कर प्रभु श्रीराम का किरदार निभा रहे बच्चे के पैरों को छुआ.

यह भी पढ़े -  हरियाणा NEET दाखिले की अंतिम सूची जारी, 333 उम्मीदवार पात्र; टॉप 15 में 12 की पहली पसंद रोहतक

हरियाणा में कल रहेगी छुट्टी

सीएम मनोहर लाल ने करनाल में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण के बाद कल यानि शनिवार 27 जनवरी को प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.