हरियाणा से खाटूश्याम के लिए संचालित होगी स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरा शेड्यूल

रेवाड़ी |भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भीड़भाड़ से निजात दिलाने और आरामदायक सफर के लिए हरियाणा के रेवाड़ी और नारनौल से स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का फैसला लिया है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए ट्रेन नंबर 09633/09634 और 09637/ 09638 के संचालन का शेड्यूल जारी किया गया है.

Indian Railway Train

ये रहेगा शेड्यूल

ट्रेन नंबर 09633, जयपुर- नारनौल स्पेशल रेल सेवा 3, 6, 10, 14, 17, 20 व 24 फरवरी को (07 ट्रिप) जयपुर से 10.40 बजे रवाना होकर 14.05 बजे नारनौल पहुंचेगी. इसी तरह ट्रेन नंबर 09634, नारनौल-जयपुर स्पेशल रेल सेवा 3, 6, 10, 14, 17, 20 व 24 को (07 ट्रिप) नारनौल से 14.30 बजे रवाना होकर 18.30 बजे जयपुर पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन ढेहर का बालाजी, नींन्दड़ बनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला व निजामपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी.

ट्रेन नंबर 09637/09638, रेवाड़ी- रींगस- रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा

ट्रेन नंबर 09637, रेवाड़ी- रींगस स्पेशल रेलसेवा 3, 4, 6, 10, 11, 14, 17, 18, 20, 24 व 25 फरवरी को (11 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.40 बजे रवाना होकर 14.40 बजे रींगस पहुंचेगी. इसी तरह ट्रेन नंबर 09638, रींगस- रेवाड़ी स्पेशल रेल सेवा 3, 4, 6, 10, 11, 14, 17, 18, 20, 24 व 25 फरवरी को (11 ट्रिप) रींगस से 15.00 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.