हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए जरूरी खबर, हिसार से तिरूपति इन तारीखों पर रहेगी रद्द

हिसार | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आ रही है. हिसार से रवाना होकर सीकर के रास्ते सफर करने वाली हिसार-  तिरूपति बालाजी- हिसार ट्रेन को रद्द किया गया है. यदि आप भी इस ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं तो इस खबर को आखिर तक ध्यान से पढ़ लें अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

RAIL TRAIN

इन तारीखों में रहेगी रद्द

भारतीय रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल में नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य होना है. इसके चलते फरवरी महीने में हिसार- तिरूपति- हिसार ट्रेन के 3 फेरे निरस्त रहेंगे. हिसार से यह ट्रेन 10, 17 और 24 फरवरी को रद्द रहेगी जबकि तिरूपति बालाजी से 13, 20 और 27 फरवरी को यह ट्रेन रद्द रहेगी.

ये हैं ट्रेन का शेड्यूल

हिसार- तिरूपति बालाजी- हिसार ट्रेन दोपहर को 2 बजकर 10 मिनट पर हिसार से रवाना होकर शाम 06.35 बजे सीकर रेलवे स्टेशन पर आगमन करती है. यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन आगे सफर करते हुए तीसरे दिन सुबह 9 बजे तिरूपति पहुंचती है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

इसी तरह वापसी में यह ट्रेन शाम 4 बजे तिरूपति से रवाना होकर सफर करते हुए तीसरे दिन सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर सीकर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी. यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन आगे सफर करते हुए दोपहर 1 बजे हिसार रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.