हरियाणा में इस रूट पर होगा मेट्रो का विस्तार, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

झज्जर | हरियाणा में रोहतक लोकसभा क्षेत्र से BJP सांसद अरविंद शर्मा आज झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में वरिष्ठ बीजेपी नेता भीम सिंह प्रणामी के कार्यालय पर पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से मुलाकात की और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहचाने के लिए निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान रोहतक लोकसभा क्षेत्र में सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का भी बखान किया.

Metro Train

मेट्रो के विस्तार को हरी झंडी

सांसद अरविंद शर्मा ने बताया कि बहादुरगढ़ से आसौदा तक मेट्रो रेल लाइन के विस्तार को मंजूरी मिल गई हैं और इसका काम जल्द ही शुरू होगा. उन्होंने कहा कि वह इस मेट्रो लाइन परियोजना को सांपला तक ले जाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. अगले चरण में यह संभव भी हो सकता है.

बीजेपी सांसद ने नजफगढ़ से ढासा बॉर्डर तक भी मेट्रो का काम जल्द शुरू होने की बात कही. इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि रोहतक लोकसभा क्षेत्र में केंद्र सरकार की बहुत सारी योजनाएं सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रही हैं और बहादुरगढ़ मेट्रो स्टेशन के पुनर्निर्माण का कार्य भी जोरों पर चल रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.