हरियाणा में ईमानदार चोरों की अजीबोगरीब चोरी, पहले उड़ाए कार के चारों टायर; अगले दिन आटो में डालकर भेजे वापस

करनाल | हरियाणा में सीएम सिटी करनाल में हुई एक चोरी अजीबो-गरीब हरकतों की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है. यहां चोरों ने ऐसा कारनामा किया जो चर्चा का विषय बन गया. इस मामले को आप सुनेंगे तो कहेंगे कि चोरों के सीने में भी दिल होता है. यहां कर्ण कैनाल क्षेत्र में चोर एक गाड़ी के चारो पहिए चुरा कर ले गए, जिसके बाद गाड़ी हवा में झूलती नजर आई.

Car Tyre Chori

शाम होते-होते आई अच्छी खबर

टायर चोरी होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी. जैसे-जैसे शाम ढली तो पीड़ित परिवार के लिए एक अच्छी खबर सामने आई. एक आटो शाम को उसी जगह पर आता है और उसमें चोरी किए गए गाड़ी के टायर रखें हुए थे.

क्या ईमानदार थे चोर

आटो चालक ने बताया कि मुझे घरौंडा से किसी ने बुक करके भेजा है. इसके बाद, कार मालिक ने ऑटो चालक से उस शख्स का मोबाइल नंबर लिया. जब उस उस शख्स से बातचीत की गई तो उसने बताया कि टायर चोरी करने में मेरी गाड़ी इस्तेमाल हुई थी और टायर मेरी गाड़ी में थे. उसने बताया कि मैं चोरी में शामिल नहीं था, इसलिए मैं आपके टायर वापस भिजवा रहा हूं.

इसके बाद, कार चालक ने पुलिस को सूचना दी कि टायर वापस मिल गए हैं. ऐसे में पुलिस ने उसे थाने बुलाया ताकि मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा सके. अब सवाल उठता है कि चोर ईमानदार थे या फिर पुलिस और हवालात का डर इतना सताने लगा कि उन्होंने टायर वापस भिजवा दिए. अब ये तो पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.