दूधिया रोशनी से जगमग होंगे महेन्द्रगढ़ जिले के 35 गांव, फिरनियों पर लगेगी एलईडी लाइटें

महेन्द्रगढ़ | हरियाणा की मनोहर सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है. इसी कड़ी में अब गांवों की फिरनियों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएगी ताकि ग्रामीणों को शाम ढलते ही होने वाले अंधेरे से छुटकारा मिल सकें. पंचायती राज विभाग की ओर से महेन्द्रगढ़ जिले के 35 गांवों में करीब 3 करोड़ रूपए की लागत से स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएगी.

street light

आपराधिक वारदातें होगी खत्म

अक्सर चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं. वारदात को अंजाम देकर चोर अंधेरे का फायदा उठाकर आसानी से बच निकलते हैं लेकिन अब गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगने से इस तरह की आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगेगा. असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने में भी आसानी होगी.

इन गांवों में लगेगी स्ट्रीट लाइटें

जिले के गांव कांटी, बिहाली, बाछौद, पटीकरा, सेहलंग, भोजावास, बाघोत, पाथेड़ा, पाली, नांगल सिरोही, आकोदा, थानवास, भृंगारका, सिरोही बहाली, धौलेड़ा, गोद, कोरियावास, ढाणी बाठोठा, नांगल दर्ग, मूसनौता, रामबास, मोखूता, सतनाली, बारड़ा, नावां, श्यामपुरा, डालनवास, सिहमा, दौंगड़ा अहीर, मुंडिया खेड़ा व सिलारपुर में स्ट्रीट लाईट लगाई जाएंगी.

यह भी पढ़े -  महेंद्रगढ़ के सरकारी स्कूल की बदली तस्वीर, निजी स्कूल जैसी बनी सुविधाएं

पंचायत राज विभाग के एचडीएम रामबीर सिंह ने बताया कि जिले के 35 गांव में करीब 297.64 लाख रुपए की लागत से स्ट्रीट लाईट लगाई जानी हैं. 3 एंजेसियों ने टेंडर के लिए आवेदन किया है और जल्द ही टेंडर की आगामी प्रक्रिया पूरी करवाकर गांव की फिरनियों में स्ट्रीट लाईट लगवाने का कार्य शुरू करवाया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.