फरीदाबाद नगर निगम की वार्डबंदी प्रकिया पूरी, इन वार्डों से महिलाएं लड़ेगी चुनाव

फरीदाबाद | हरियाणा में नगर निगम चुनावों को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है. इस संबंध में शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने फरीदाबाद नगर निगम के आरक्षित वार्डों की अधिसूचना जारी कर दी है. इसके मुताबिक, शहर के 46 वार्डों में से 16 वार्ड महिलाओं के लिए रिजर्व किए गए हैं, यानि 16 वार्डों से महिलाएं चुनावी रण में अपनी ताल ठोकेंगी.

Chunav

वार्ड रिजर्वेशन की सूची

स्थानीय निकाय विभाग की अधिसूचना के मुताबिक 46 में से पांच वार्ड ( 12, 14, 33, 34 और 45) अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रहेंगे. इनमें से 33 और 45 नंबर वार्ड अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे, जबकि वार्ड नंबर 6 और 46 पिछड़े वर्ग से संबंधित सदस्यों के लिए आरक्षित रहेंगे.

इन वार्डों से मैदान में होंगी महिलाएं

वार्ड नंबर 2, 5, 13, 15, 17, 20, 21, 25, 28, 30, 31, 37 और 43 सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे. सरकार ने इस अधिसूचना से यह भी सूचना दी है. यदि इस पर किसी की आपत्ति या सुझाव है, तो वह 10 दिन के भीतर संबंधित उपायुक्त के माध्यम से दर्ज करवा सकता है. इसके साथ ही, प्रदेश सरकार ने रोहतक नगर निगम की वार्डबंदी की प्रारंभिक अधिसूचना भी जारी कर दी है. इसके मुताबिक, रोहतक नगर निगम में 22 वार्ड होंगे.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद में सड़कों पर गाय छोड़ने वालों पर होगी FIR, नगर निगम का बड़ा फैसला
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.