हरियाणा में एक शख्स को महंगा पड़ा BJP से प्रेम, कैंडिडेट हारा तो कटवानी पड़ी आधी मूंछ; देखे वायरल विडियो

हिसार | लोकसभा चुनावों के दौरान हरियाणा में एक शख्स को बीजेपी प्रत्याशी की जीत पर शर्त लगाना महंगा पड़ गया. इस शख्स ने हिसार लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रणजीत चौटाला की जीत पर गांव के लोगों के सामने शर्त लगाई थी. उसने कहा था कि यदि मैं शर्त हार जाता हूं तो सबके सामने अपनी आधी मूंछ कटवा लूंगा. चुनावी नतीजों में हिसार बीजेपी प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा. इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Hisar Beard Cut BJP Loss

पूर्व डिप्टी सीएम के हल्के की घटना

पूरा मामला पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के उचाना हल्के के गांव दुर्जनपुर से है. यहां एक शख्स ने गांव की चौपाल में बैठकर शर्त लगाई थी कि यदि बीजेपी प्रत्याशी रणजीत चौटाला को हार मिली तो वह अपनी आधी मूंछ मुंडवा लेगा. 4 जून को घोषित हुए नतीजों में कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश उर्फ जेपी को जीत मिली तो गांव के लोगों ने उसे अपनी बात याद दिलाई.

इसके बाद, उक्त शख्स को गांव की चौपाल में बुलाया गया. ग्रामीणों ने वही पर ही नाई को बुला लिया. इस दौरान शर्त लगाने वाले शख्स ने नाई से अपनी आधी मूंछ काटने को कहा. नाई ने उस्तरा निकाला और आधी मूंछ काट दी. मूंछ कटने के बाद उक्त शख्स ने कहा कि वह अपने वादे को पूरा कर रहा है. उसने बीजेपी प्रत्याशी रणजीत चौटाला की हार होने पर अपनी आधी मूंछ कटवाने की बात कही थी. मैं अपनी मर्जी से ये सब कर रहा हूं. किसी ने मेरे ऊपर मूंछ कटवाने का दबाव नहीं बनाया था.

रणजीत चौटाला को मिली थी हार

बता दें कि हिसार लोकसभा सीट पर बीजेपी की ओर से रणजीत चौटाला और कांग्रेस की तरफ से जयप्रकाश उर्फ जेपी के बीच कांटे की टक्कर थी. कुछ लोगों को उम्मीद भी थी कि रणजीत चौटाला आसानी से जीत हासिल कर लेंगे लेकिन 4 जून को घोषित हुए नतीजों में जयप्रकाश ने रणजीत चौटाला को 60 हजार से अधिक वोटों से हराकर सब को चौंका दिया.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.