खुशखबरी: काचीगुड़ा- हिसार- काचीगुड़ा स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार, यहां देखें टाइम- टेबल और स्टॉपेज

हिसार | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने हिसार के यात्रियों के लिए शुरू की गई स्पेशल रेलसेवा को जारी रखने का फैसला लिया है. यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए भारतीय रेलवे ने काचीगुड़ा- हिसार- काचीगुड़ा स्पेशल ट्रेन के संचालन अवधि में विस्तार कर दिया है.

Railway Station

ये रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 07055, काचीगुड़ा- हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 4 जुलाई से 25 जुलाई तक (4 ट्रिप) काचीगुड़ा से प्रत्येक वीरवार को शाम 4 बजे रवाना होकर शनिवार को दोपहर सवा 1 बजे हिसार पहुंचेगी.

इसी तरह ट्रेन नंबर 07056, हिसार- काचीगुडा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 07 जुलाई से 28 जुलाई तक (04 ट्रिप) हिसार से रविवार को दोपहर 12.35 बजे रवाना होकर मंगलवार को सुबह साढ़े 7 बजे काचीगुड़ा पहुंचेगी. इस रेल सेवा में 5 सेकेंड एसी, 1 थर्ड एसी, 11 थर्ड एसी इकोनॉमी, 3 द्वितीय शयन यान व 2 पावर कार डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगें.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

इन स्टेशनों पर ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन मलकाजगिरी, मडचेल, वाडियाराम, कामारेड्डी, निज़ामाबाद, बसर, मुदखेड, नांदेड, पूर्ना, बसमत, हिंगाली, वाशिम, अकोला, शेहगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, अमालनेर, नंदुरबार, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, मेहसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड, पाली मारवाड, लूनी, जोधपुर, मेडता रोड, नागौर, नोखा, बीकानेर, श्रीडूंगरगढ, राजलदेसर, रतनगढ, चूरू व सादुलपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.