बैंक ऑफ बड़ौदा का अजीबोगरीब कारनामा, फसल के पैसे लेने आए किसान को थमा दिए 10-10 रुपए के सिक्के

जींद । जींद जिले के सफीदों शहर से बैंक आफ बड़ौदा द्वारा एक अजीबोगरीब वाक्या सामने आया है. दरअसल यहां पहले तो एक किसान को 10-10 रुपए के 17 हजार रुपए के सिक्के थमा दिए और जब किसान वापिस जमा करवाने आया तो बैंककर्मी आनाकानी करने लगे. पीड़ित किसान ने जिला प्रशासन व बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक अधिकारियों को मामले की शिक़ायत देकर उनकी समस्या का समाधान करवाने की अपील की है.

Bank Image
दरअसल पूरा मामला यूं है कि गांव मलार निवासी वजीर की फसल की करीब एक लाख रुपए की राशि इस बैंक में आई थी. जब वह बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक से पैसे लेने गया तो बैंककर्मियों ने उसे 17000 रुपए के 10-10 के सिक्के थमा दिए. जब उसने ये सिक्के लेने से मना किया तो अधिकारियों ने आश्वासन देते हुए कहा कि अभी आप इन्हें ले जाइए, अगर इन्हें कोई नहीं लें तो आप वापिस आकर जमा करवा देना.

पीड़ित किसान ने बताया कि लाख कोशिशों के बावजूद भी जब इतने सिक्के किसी ने नहीं लिये तो वह वापिस बैंक में देने आ गया. यहां आने पर बैंककर्मी आनाकानी करते हुए कहने लगे कि इतने सिक्के वह एक साथ जमा नहीं कर सकते, आपको हर रोज 1000 रुपए के सिक्के बैंक में जमा करवाने आना होगा.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

इस पर पीड़ित किसान ने कहा कि कोरोना व लॉकडाउन लागू होने के चलते वह लगातार 17 दिन तो बैंक नहीं पहुंच सकता. पीड़ित किसान ने बताया कि इस मामले को लेकर बैंक में किसी ने उनकी सुनवाई नहीं की. इसलिए अब उसने जिला प्रशासन व बैंक के उच्च अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज करवाई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.