हरियाणा युवाओं के लिए बड़ी राहत, 232 कैंडिडेट्स का पेंडिंग रिजल्ट अब होगा जारी

चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की तरफ से कल हरियाणा के युवाओं को एक बड़ी राहत दी गई है. अदालत द्वारा ग्रुप 24 भर्ती से जुड़े मामले में फैसला सुनाया गया है. इस निर्णय के साथ ही बाकी 232 अभ्यर्थियों का रिजल्ट जल्द घोषित किए जाने का रास्ता साफ हो चुका है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से की गई इस भर्ती में कुल 10 हजार 233 अभ्यर्थी सेलेक्ट हुए थे जबकि 232 अभ्यर्थियों का रिजल्ट अभी पेंडिंग था.

Job Exam Student Collage

जल्दी जारी होगा पेंडिंग रिजल्ट

अब फैसला आने के बाद इन 232 अभ्यर्थियों की जॉइनिंग भी जल्द करवाई जाएगी. एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह का कहना है कि उच्च न्यायालय के फैसले के बाद अब पूरी भर्ती प्रक्रिया साफ हो चुकी है. बाकी बचे हुए रिजल्ट से संबंधित प्रक्रिया जल्द पूरी होगी और परिणाम शीघ्र जारी किया जाएगा. काफी लम्बे वक्त से इस भर्ती को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी, जिससे अभ्यर्थियों में चिंता का माहौल बना हुआ था. कल कोर्ट द्वारा इस मामले में फैसला सुनाया गया जिससे सभी उम्मीदवारों को राहत मिली है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा से पंजाब तक BJP ने बदले संगठन के चेहरे, स्मृति ईरानी को मिली नई जिम्मेदारी; देखें किसे कहां भेजा

चयनित अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत

न्यायालय के ताजा फैसले ने स्थिति को साफ किया है और भर्ती प्रक्रिया को सही ठहराते हुए अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला जारी किया है. इससे न सिर्फ चयनित अभ्यर्थियों को राहत मिली है, बल्कि हरियाणा में सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं के प्रति पारदर्शिता और विश्वास भी और गहरा हुआ है.

HSSC अध्यक्ष हिम्मत सिंह की ओर से भी इस डिसीजनपर संतोष व्यक्त किया गया. उन्होंने कहा कि यह निर्णय न्याय, सत्य और पारदर्शिता की जीत है. अभ्यर्थियों ने लंबे समय तक धैर्य और विश्वास बनाए रखा जो तारीफ के काबिल है. आयोग द्वारा पूरे मामले में अभ्यर्थियों के हितों को सबसे ऊपर रखते हुए हर लेवल पर मजबूती से अपना पक्ष रखा, जिसका पॉजिटिव रिजल्ट आज सामने आया है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.