CM सैनी के नूंह पहुंचने से पहले कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई, हाउस अरेस्ट से गरमाई सियासत

नूंह | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नूंह दौरे से पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ गया है. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले पुलिस ने युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुबीन तेडिया समेत कई कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया. इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है. नूंह विधायक और कांग्रेस दल के उपनेता चौधरी आफताब अहमद ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कार्रवाई पर सवाल उठाए. साथ ही उन्होंने लिखा कि जब जब मुख्यमंत्री डरता है, पुलिस को आगे करता है. युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुबीन खान को हाउस अरेस्ट करना निंदनीय है.

Nayab Singh Saini

CM नायब सिंह सैनी नूंह की नई अनाज मंडी में मेवात कैडर के शिक्षकों के कार्यक्रम में शामिल होने के साथ मेवात विकास एजेंसी की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे. मुबीन तेडिया इससे पहले मुख्यमंत्री के पोस्टर वाले बसों पर कालिख पोतने को लेकर भी चर्चा में रह चुके हैं.

राव इंद्रजीत सिंह रहे दूर

सीएम के कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह की गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी. निमंत्रण मिलने के बावजूद वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. मंच पर मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मौजूद रहे.

इससे पहले 21 अगस्त को गुरुग्राम में मुख्यमंत्री के काफिले को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए थे. प्रदर्शन के बाद आठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने सिविल लाइंस थाने में BNS की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था.

यह भी पढ़े -  नूंह जिले पर मेहरबान हुई हरियाणा सरकार, इन परियोजनाओं का मिलेगा तोहफा

Nuh Neta

SHO समेत 17 पुलिसकर्मी सस्पेंड

पुलिस ने आरोप लगाया था कि प्रदर्शनकारियों ने रास्ता रोककर नारेबाजी की और QRT जवानों से हाथापाई की. वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा था कि कार्यकर्ता केवल काले झंडे दिखा रहे थे और उन्होंने किसी पुलिसकर्मी के साथ मारपीट नहीं की. इस मामले में सिविल लाइंस थाने के SHO समेत 17 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया था. कांग्रेस ने कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच की मांग भी उठाई थी.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.