हरियाणा में किसानों को बड़ी सौगात, गेहूं बीज पर मिलेगी तगड़ी सब्सिडी; फटाफट देखें नई कीमतें

चंडीगढ़ | हरियाणा के किसानों को रबी सीजन 2026- 27 में प्रमाणित गेहूं बीज खरीदने पर सरकार की ओर से सब्सिडी मिलेगी. कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने गेहूं बीज के सरकारी बिक्री रेट घोषित कर दिए हैं. इसके तहत पात्र किसान सरकारी बिक्री केंद्रों से 40 किलोग्राम गेहूं बीज का बैग 1,080 में खरीद सकेंगे. विभाग ने इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. सरकार ने गेहूं बीज की कीमत पर सीधे छूट देने का फैसला किया है. गेहूं बीज का कुल रेट ₹4,395 प्रति क्विंटल तय है.

GEHU ANAJ

इसमें सरकार की तरफ से 1,695 प्रति क्विंटल की सब्सिडी दी जाएगी. सब्सिडी मिलने के बाद किसान को बीज 2,700 प्रति क्विंटल की दर से पड़ेगा. इसी हिसाब से 40 KG के एक बैग की कीमत 1,080 होगी.

मिलेगा सब्सिडी का फायदा

सरकारी छूट 10 साल से कम पुरानी सभी नोटिफाइड गेहूं किस्मों पर लागू होगी. हालांकि, C- 306 किस्म को इस सब्सिडी के दायरे से बाहर रखा गया है. किसानों को बीज उपलब्ध कराने के लिए अलग- अलग सरकारी एजेंसियों के बिक्री केंद्रों की व्यवस्था रहेगी. HAFED, HSSCA, HLRDC, KRIBHCO, IFFCO, NFL और NSC के बिक्री केंद्रों से किसान निर्धारित सरकारी रेट पर प्रमाणित गेहूं बीज ले सकेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खबर, 1 अक्टूबर से शुरू होगी धान खरीद; मंडी पहुंचते ही मिलेगी यह सुविधा

किसानों को मिलेगी छूट

कृषि विभाग के आदेश के अनुसार इस सब्सिडी का फायदा केवल हरियाणा के स्थानीय किसानों को मिलेगा. 1,080 में 40 KG का बैग लेने की सुविधा राज्य के पात्र किसानों के लिए रहेगी. सरकार ने प्राइवेट कंपनियों, सरकारी प्रदर्शनियों और FPOs को इस रेट पर मिलने वाली सब्सिडी से बाहर रखा है. रबी सीजन की बुआई से पहले सरकारी रेट घोषित होने से किसान अब प्रमाणित गेहूं बीज की लागत का हिसाब पहले से लगा सकेंगे.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.