हिसार | हरियाणा के हिसार जिले के संजीवनी आश्रम में करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से भगवान गणेश का भव्य मंदिर तैयार किया जाएगा. संगमरमर के पत्थरों से बनने वाले इस मंदिर के निर्माण में करीब तीन वर्ष लगने की उम्मीद है. सोमवार को 15वें गणेश महोत्सव के शुभारंभ के साथ दोपहर 12:12 बजे मंदिर की नींव रखी गई. मंदिर की आधारशिला वृंदावन स्थित राधा रमण मंदिर के निज पुजारी के सानिध्य में विधि- विधान के साथ रखी गई. मंदिर निर्माण का संचालन श्री मेहंदीपुर बालाजी जन कल्याण सेवा समिति के मार्गदर्शन में किया जा रहा है.
इससे पहले 15वें गणेश महोत्सव को लेकर शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई. अनाज मंडी से शुरू हुई यात्रा संजीवनी आश्रम पहुंची. इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. भजन और भगवान गणेश के जयकारों के बीच श्रद्धालु आश्रम पहुंचे.
प्रतिमा विराजित
कलश यात्रा के संजीवनी आश्रम पहुंचने पर भगवान गणेश की प्रतिमा को विधि- विधान से विराजित किया गया. इसके बाद भजन-कीर्तन हुआ और धार्मिक कार्यक्रमों के बीच गणेश मंदिर के निर्माण की नींव रखी गई. नींव रखने के दौरान संजीवनी आश्रम के संचालक पारुल भगत, पार्षद आनन्द जांगडा, दीपक शर्मा, संजय कौशिक, पार्षद मांगेराम देहडू, जिला पार्षद मुकेश डालमिया और युवा उद्योगपति एवं भाजपा नेता अमित लोहिया मौजूद रहे.
ये लोग हुए शामिल
बहल अलख आश्रम के संचालक विकास गिरि महाराज, श्रीश्याम मित्र मंडल के प्रधान सत्यनारायण धारणिया, दीवान सिंह, प्रदीप खारिया, रामभगत बंसल, प्रेम किंगर, नवीन सूरतपुरिया, अंकुर जांगड़ा, चंद्र बंसल, राहूल गर्ग ढिगावा, संदीप अग्रवाल, नाहर सिंह तंवर, धीरजा शर्मा, अनिल केडिया, सुशील बिश्नोई और दीपक गर्ग सहित शहर के सैकड़ों गणमान्य लोग और श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए.
