सरसों तेल और रिफाइंड के भाव में आई गिरावट, जानिए अब क्या हैं नया रेट

नई दिल्ली । विदेशी बाजारों में तेजी के असर से दिल्ली के तेल-तिलहन बाजार में सोयाबीन तेल और पामोलीन तेल की कीमतों में सुधार देखने को मिल रहा है, जबकि घरेलू मांग कमजोर होने से सरसों तेल (Mustard Oil) का भाव कमजोर हुआ है. सूत्रों के अनुसार, शिकागो एक्सचेंज (Chicago Exchange) में शुक्रवार को तीन प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जिसका सकारात्मक असर सोयाबीन तेल की कीमतों पर नजर आया है. वहीं दूसरी ओर गर्मी के मौसम में घरेलू मांग कमजोर होने से सरसों के भाव में जहां गिरावट दर्ज हुई है तो वहीं मुंगफली तेल का भाव अपने पुराने स्तर पर बना रहा.

sarso ka tel

देशी तेल की कीमत हैं कम

बाजार सूत्रों ने बताया कि शिकागो में तेजी का असर मलेशिया एक्सचेंज (Malasia Exchange) में सोमवार को दिखाई देगा. उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान घरेलू उत्पादन की बढ़ोतरी की तरफ होना चाहिए क्योंकि देशी तेल की कीमत आयातित तेल के मुकाबले में 10-12 रुपए प्रति किलो कम है. सूत्रों का मानना है कि सरकार को देशी तेलों की जांच बढ़ाने की बजाय इनकी अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब थोक के भाव कम हैं तो खुदरा में भी राहत मिलनी चाहिए.

पामोलीन तेल की कीमत में भी हुआ सुधार

बता दें कि विदेशी बाजारों में तेजी के रुख का असर सीपीओ और पामोलीन तेल की कीमत पर दिखाई दे रहा है. इनके भाव सुधार के साथ बंद हुए. बिनौला तेल के भाव में भी सुधार हुआ. शिकागो एक्सचेंज में तेजी की वजह से सोयाबीन तेल की कीमतों में 46 डॉलर प्रति टन की तेजी आई है, जो 350 रुपये प्रति क्विंटल बैठता है. लेकिन मांग कम रहने से घरेलू बाजार में इसकी कीमत 100 से 150 रुपये प्रति क्विंटल ही बढ़ी है.

यह भी पढ़े -  समर वेकेशन में बच्चों के साथ घूमने के लिए 5 बेहतरीन जगह, ट्रिप बन जाएगी यादगार

तेल- तिलहनों के भाव इस प्रकार है

•सरसों तिलहन- 7,450-7,500 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल

•मूंगफली तिलहन- 6,725-6,820 रुपये प्रति क्विंटल

•मूंगफली तेल मिल डिलीवरी (गुजरात)- 15,500 रुपये प्रति क्विंटल

•मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल- 2,570-2,760 रुपये प्रति टिन

•सरसों तेल (दादरी)- 14,850 रुपये प्रति क्विंटल, सरसों पक्की घानी- 2,350-2,425 रुपये प्रति टिन, सरसों कच्ची घानी- 2,400-2,500 रुपये प्रति टिन

•तिल तेल मिल डिलीवरी- 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल

•सोयाबीन तेल मिल डिलीवरी (दिल्ली)- 16,000 रुपये प्रति क्विंटल

•सोयाबीन मिल डिलीवरी (इंदौर)- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.