AAP ने हरियाणा में शहरी निकाय चुनाव लड़ने के लिए बनाई ये खास रणनीति, जाने

चंडीगढ़ | आम आदमी पार्टी हरियाणा में एक नई राजनीतिक पारी की तैयारी कर रही है और इसके लिए वह स्थानीय निकाय चुनाव को आधार बनाना चाहती है. इसी वजह से आम आदमी पार्टी हरियाणा में शहरी निकाय चुनाव जीतने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है.

Arvind Kejriwal

कांग्रेस पार्टी चुनाव चिह्न पर स्थानीय निकाय चुनाव नहीं लड़ रही है, जबकि भाजपा और जजपा एक साथ शहरी निकाय चुनाव लड़ रही हैं. बीजेपी, जजपा और कांग्रेस जहां राज्यसभा चुनाव की गतिविधियों में जुटी थी, वहीं आम आदमी पार्टी चुपचाप प्रचार में लगी हुई है.

भाजपा-जजपा और इनेलो से पहले ही आप ने निकाय चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर चुकी है. सूची में यूपी प्रभारी और सांसद संजय सिंह और पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के नाम शामिल हैं. इसके साथ ही स्टार प्रचारकों की सूची में वीर सिंह सरपंच और दिल्ली के विधायक सही राम पहलवान का भी नाम शामिल है.

पार्टी ने पंजाब के विधायकों को नगर निकाय चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है. उन्हें अपने सर्कल के नजदीकी इलाके में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी जाएगी. स्टार प्रचारकों में पहली सूची में 59 नेता और दूसरी सूची में 13 नेता शामिल हैं. पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को भदौड़ में हराने वाले आप नेता लाभ सिंह उगाके को हरियाणा में पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है. लाभ सिंह उगाके मोबाइल की मरम्मत करते थे और उन्होंने चन्नी को भारी अंतर से हरा दिया.

यह भी पढ़े -  NCR में आएगी नौकरियों की बहार, 1 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी जापानी कंपनी Daikin

आप ने अपनी जीत के लिए विधानसभा कार्यकर्ताओं की समन्वय समितियां बनाई हैं. इस कमेटी में एक टीम लीडर समेत पांच से 12 कार्यकर्ताओं की टीम होती है. आम आदमी पार्टी 18 नगर परिषदों और 26 नगर पालिकाओं में 48 नगर निगम चुनावों में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रही है. 19 जून को मतदान है और 22 जून को मतगणना है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.