हरियाणा में आज पेट्रोल- डीजल को लेकर फिर राहत भरी खबर, जानें नया रेट

चंडीगढ़ | तेल कंपनियों ने शनिवार को हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है. आज पेट्रोल- डीजल की कीमतों को लेकर आमजन के लिए राहत भरी खबर है. आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 30 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है. कटौती के बाद जारी नई कीमतों के अनुसार हरियाणा में आज एक लीटर पेट्रोल का भाव 97.34 रुपए तो वहीं डीजल 90.19 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

petrol pump

वहीं हरियाणा के जिलों की बात करें तो यहां सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल सिरसा जिलें में बिक रहा है. यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 98.73 रुपए खर्च करने होंगे तो वहीं डीजल का भाव 90.19 रुपए प्रति लीटर हो गया है. वहीं राजधानी चंडीगढ़ की बात करें तो यहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां आज एक लीटर पेट्रोल 96.20 रुपए तो वहीं डीजल 84.26 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में क्रुड ऑयल की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट की जाती है. इसी आधार पर देश की तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव करती है. जब इंटरनेशनल लेवल पर कच्चे तेल का भाव बढ़ जाता है तो भारत में भी ईंधन की कीमतें बढ़ जाती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.