Petrol Price Today: तेल कंपनियों ने दी पेट्रोल- डीजल की कीमतों में राहत, जानें क्या है नया रेट

चंडीगढ़, Petrol Price Today | तेल कंपनियों ने आज यानि बुधवार को पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है. हरियाणा में पेट्रोल-डीजल के दामों में आज थोड़ी राहत देखने को मिली हैं. कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है जिसके बाद एक लीटर पेट्रोल का भाव 97.43 रुपए तो वहीं डीजल 90.27 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

Petrol Diesel Price 2

वहीं हरियाणा के जिलों की बात करें तो यहां सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल सिरसा जिलें में बिक रहा है. यहां एक लीटर पेट्रोल का भाव 98.57 रुपए तो वहीं डीजल 91.38 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. बात राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां यहां पेट्रोल- डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.20 रुपए तो वहीं एक लीटर डीजल के लिए आपको 84.26 रुपए खर्च करने होंगे.

यह भी पढ़े -  PGIMER Chandigarh Jobs: पीजीआई चंडीगढ़ में निकली डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में क्रुड ऑयल की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल-डीजल का भाव अपडेट किया जाता है. इसी आधार पर देश की तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव करती है. जब इंटरनेशनल लेवल पर कच्चे तेल का भाव बढ़ जाता है तो भारत में भी ईंधन की कीमतें बढ़ जाती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.