गुरुग्राम और फरीदाबाद की तर्ज पर चमकेगा हरियाणा का यह जिला, सीएम खट्टर ने दी मंजूरी

पंचकूला | हरियाणा के सीएम मनोहर लाल बुधवार को पंचकूला पहुंचे जहां उन्होंने पंचकूला मेट्रोपोलिटन डिवलेपमेंट अथॉरिटी की प्रथम बैठक की अध्यक्षता की. इस दौरान उनके साथ हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, मुख्य सचिव संजीव कौशल, सीएम के प्रमुख प्रधान सचिव डीएस ढेसी, पंचकूला मेट्रोपोलिटन डिवलेपमेंट अथॉरिटी के सीईओ अजित बालाजी जोशी समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

cm khattar

बैठक के दौरान सीएम मनोहर लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचकूला को गुरुग्राम और फरीदाबाद की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. यहां भी उन शहरों की तरह तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी और इसके चौतरफा विकास के लिए सरकार द्वारा हरसंभव प्रयास किए जाएंगे. पंचकूला मेट्रोपोलिटन डिवलेपमेंट अथॉरिटी के चैयरमेन जो खुद सीएम मनोहर लाल है, ने कहा कि पंचकूला मेट्रोपोलिटन डिवलेपमेंट अथॉरिटी के गठन से पंचकूला जिलें में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि अथॉरिटी गठित करने के पीछे सरकार का उद्देश्य पंचकूला जिलें में विकास कार्यों की झड़ी लगाने के साथ- साथ यहां पर उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल पैदा करना है ताकि रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा हो सकें.

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार पंचकूला के सतत्, दीर्घकालीन और संतुलित विकास के लिए अनेक योजनाओं को अमलीजामा पहनाने की तैयारियां शुरू कर चुकी हैं. जल्द ही पंचकूला में भी गुरुग्राम और फरीदाबाद की तरह बड़ी कंपनियों के उद्योग स्थापित होंगे तथा उन्हीं शहरों की तर्ज पर यहां भी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं होंगी. पंचकूला में भी इन शहरों की तर्ज पर बड़ी- बड़ी कंपनियों के ऑफिस होंगे और सरकार की ओर से शहर के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी.

यह भी पढ़े -  ट्राइसिटी में कैब संकट; Ola, Uber और InDrive ड्राइवरों ने शुरू किया आंदोलन

वहीं पंचकूला मेट्रोपोलिटन डिवलेपमेंट अथॉरिटी की प्रथम बैठक में अथॉरिटी के सीईओ अजित बालाजी जोशी ने अथॉरिटी की एस्टेबिलेमैंट, रिसोर्स मोबाइलिजेशन के अलावा प्रस्तावित विभिन्न आईटी पहलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. बैठक में पंचकूला में सिटी बस सर्विस सेवा शुरू करने समेत कई अन्य सुविधाएं चालू करने की संभावनाओं का भी खाका रखा गया. उन्होंने कहा कि सरकार के सहयोग और आपसी तालमेल से पंचकूला को भी गुरुग्राम और फरीदाबाद की तर्ज पर विकसित किया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.