डांसर से डॉक्टर बनी सपना चौधरी, अब इन मरीजों का होगा फ्री में इलाज

नई दिल्ली | हरियाणवी क्वीन के नाम से मशहूर डांसर सपना चौधरी ने आज अपनी मेहनत के दम पर देश और विदेश में अपनी पहचान बनाई है. हरियाणा के फैन्स में तो उनकी एक अलग ही दीवानगी है. हर कोई सपना चौधरी की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आता है. बता दे कि जीवन में उनके संघर्ष और सफलता का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिता की मौत के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन पर आ गई थी.

Sapna Choudhary 2

सपना चौधरी  =को मिली डॉक्टर की उपाधि

जिस वजह सें वह आठवीं कक्षा तक ही पढ़ पाई. उन्होंने गांव और आसपास के क्षेत्र में डांस करके अपने परिवार का खर्च चलाया. इतने बरसों की मेहनत के बाद आज वह सेलिब्रिटी बन कर सभी के दिलों पर राज कर रही है. राजस्थान की निम्स यूनिवर्सिटी ने नृत्य व संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया है और उन्हें डॉक्टर की उपाधि प्रदान की है. सपना चौधरी बीते मंगलवार को जयपुर में निम्स यूनिवर्सिटी के फेस्टिवल एंड कल्चर इवेंट में पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने रैंप वॉक के साथ सिंगिंग और डांसिंग परफॉर्मेंस करके स्टूडेंट का दिल जीता.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों के लिए जरूरी खबर, प्रदर्शन के चलते कई रास्तों पर बदलेगा ट्रैफिक रूट

सभी स्टूडेंट उनकी परफॉर्मेंस देख कर काफी खुश नजर आए. निम्स यूनिवर्सिटी ने सपना चौधरी को सम्मानित किया है, इसके साथ ही उन्हें दो फ्री ऑफर भी दिए. इनके तहत निम्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन और चांसलर डॉ बलबीर सिंह तोमर ने कहा कि यूनिवर्सिटी सपना चौधरी द्वारा भेजे गए हर मरीज का फ्री इलाज करेगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.