अच्छी खबर: हरियाणा में फिर से पटरी पर दौड़ेगी ये पैसेंजर ट्रेने, खुश हुए यात्री

नई दिल्ली | रेलवे की तरफ से हरियाणा के यात्रियों को एक बड़ी खुशखबरी दी गई है. बता दें कि रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक बार फिर से दिल्ली -हिसार -दिल्ली, भिवानी- रोहतक -भिवानी, भिवानी- रोहतक, दिल्ली -भिवानी, रोहतक- भिवानी -रोहतक, रेवाड़ी- रोहतक -रेवाड़ी, हिसार -रेवाड़ी- हिसार प्रतिदिन स्पेशल रेल सेवा के संचालन का ऐलान किया है. उत्तर पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि 04351 गाड़ी संख्या, 16 अगस्त से दिल्ली से सुबह 5:00 बजे रवाना होकर दोपहर 1:30 बजे हिसार पहुंचेगी.

TRAIN RAILWAY STATION

रेलवे ने दिया यात्रियों को बड़ा तोहफा

  • इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04352, हिसार- दिल्ली 17 अगस्त से प्रतिदिन हिसार से सुबह 4:35 पर रवाना होकर दोपहर 1:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 04978, भिवानी- रोहतक 31 अगस्त से प्रतिदिन भिवानी से सुबह 7:25 पर रवाना होकर 9:00 बजे रोहतक पहुंचेगी.
  • इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04977 रोहतक -भिवानी, 30 अगस्त से प्रतिदिन रोहतक से शाम 5:30 बजे रवाना होकर 6:55 बजे दिल्ली पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 04962, भिवानी -रोहतक 29 अगस्त से प्रतिदिन भिवानी से 9:55 पर रवाना होकर 11:10 बजे रोहतक पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 04969 दिल्ली -भिवानी, 29 अगस्त से प्रतिदिन दिल्ली से 4:10 पर रवाना होकर 8:40 बजे भिवानी पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 04975 रोहतक- भिवानी, 29 अगस्त से प्रतिदिन रोहतक से 1:35 पर रवाना होकर 2:50 बजे भिवानी पहुंचेगी.
  • इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04974 भिवानी- रोहतक,  29 अगस्त से भिवानी से 3:55 पर रवाना होगी, जो 5:20 बजे रोहतक पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 04368, हिसार- रेवाड़ी 16 अगस्त से प्रतिदिन हिसार से 2:30 बजे रवाना होकर 7:55 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी.
  • इसी प्रकार गाड़ी 04367, रेवाड़ी- हिसार 16 अगस्त से आगामी आदेशों तक प्रतिदिन रेवाड़ी से 8:35 पर रवाना होगी और 1:35 बजे हिसार पहुंचेगी.
यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों को मिलेगी देश के पहले डबलडेकर स्काईवॉक की सुविधा, स्टेशन से बाहर निकले बगैर बदल सकेंगे मेट्रो
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.