टेक डिस्क | फ्लिपकार्ट पर 11 अगस्त से Mobile Bonanza Sale शुरू हुई थी, आज उस सेल का अंतिम दिन है. बता दें कि इस सेल में ग्राहकों को मोबाइल पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है. यदि आप भी इन दिनों स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो यह सेल आपके लिए सुनहरा मौका है. अब इस सेल को खत्म होने में कुछ घंटे ही बाकी है. इस सेल में स्मार्टफोन खरीद कर आप काफी पैसे बचा सकते हैं.
जानिये Realme 9Pro 5G स्मार्टफोन के बारे में
Realme 9Pro 5G की खरीद पर ग्राहकों को तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है. स्पेसिफिकेशन के मामले में यह स्मार्टफोन अन्य फोन को कड़ी टक्कर देता हुआ नजर आ रहा है. इस स्मार्टफोन में ग्राहकों को 6.6 इंच की फुल HD+ LCD डिस्पले मिल रही है. वही इस स्मार्टफोन में ग्राहकों को क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 695 ऑफर किया जा रहा है.
यह प्रोसेसर Adreno 619 GPU के साथ आता है. यह स्मार्टफोन 8GB रैम के साथ आता है, इस डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका मेंन लेंस 64 मेगापिक्सल का है,जिसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है.
स्मार्टफोन पर मिल रहा है 13% डिस्काउंट
वही सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. 8GB रैम वाले स्मार्टफोन में आपको 128GB का स्टोरेज मिलेगा. इस फोन की बैटरी की बात की जाए तो इसमें आपको 5000 एमएएच की बैटरी मिलती है, जो 33 वोट के फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है.
यदि इस स्मार्टफोन की कीमत की बात की जाए, तो वैसे इस स्मार्टफोन की कीमत 21,999 रूपये है, लेकिन बंपर डिस्काउंट ऑफर के साथ आप इसे महज 18,999 रूपये में खरीद सकते हैं. स्मार्टफोन पर ग्राहकों को 13% का बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है.
