कल से 4 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक: इस महीने 8 दिन और बंद रहेंगे बैंक, यहाँ देखे लिस्ट

चंडीगढ़, Bank Holidays List August 2022 | बैंकों में फिर से छुट्टियां शुरू होने वाली हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आपको बता दें कि 15 अगस्त से पहले बैंकों में एक साथ कई छुट्टियां होती थीं. वहीं 15 अगस्त को बैंकों के खुले नहीं होने की वजह से कई लोगों के बैंक से जुड़े काम अटक गए थे. अगर आपका कोई काम बैंक में फंसा हुआ है तो उसे आज ही निपटा लें.

Bank Image

कल से 4 दिनों के लिए बैंक की छुट्टियां फिर से शुरू हो रही हैं. इसके अलावा, इस महीने के बचे हुए 14 दिनों में 8 दिन बैंक काम नहीं करेंगे. हालाँकि, ये छुट्टियां एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में भिन्न होती हैं. ऐसे में यहां देखें कि आपके क्षेत्र में किन दिनों में बैंक बंद रहेंगे, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

Bank Holidays List August 2022

तारीख   

 बंद रहने का कारण कहां बंद रहेंगे बैंक
18 जन्माष्टमी भुवनेश्वर, चेन्नई, कानपुर और लखनऊ
19 जन्माष्टटमी (श्रावण वाद-8)/ कृष्ण जयंती अहमदाबाद, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला और श्रीनगर
20 श्री कृष्ण अष्टमी हैदराबाद
21 रविवार सभी जगह
27 चौथा शनिवार सभी जगह
28 रविवार सभी जगह
29 श्रीमंत शंकरदेव की तिथि गुवाहाटी
31 गणेश चतुर्थी अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलूरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर और पणजी
यह भी पढ़े -  हरियाणा में आगजनी की घटनाओं पर काबू पाना होगा आसान, 10 शहरों में खुलेंगे नए फायर स्टेशन

गुवाहाटी में 27 अगस्त से 29 अगस्त तक बैंक बंद

गुवाहाटी में 27 से 29 अगस्त तक लगातार 3 दिन कोई काम नहीं होगा. 27 को चौथा शनिवार, 28 रविवार और 29 अगस्त को श्रीमंत शंकरदेव की तिथि के कारण बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में यहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.