हिसार | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जल्द ही हरियाणा के दौरे पर आने वाले हैं. बता दें कि आने वाली 10 सितंबर तक उनका हरियाणा में कार्यक्रम तय हो जाएगा. हरियाणा के दौरे के समय वह प्रदेश में संगठन के हालात जानेंगे और कार्यों का भी जायजा लेंगे. दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने आदमपुर उपचुनाव पर भी विशेष नजर बनाए रखी है. इसी दिशा में आदमपुर में एक रैली भी प्रस्तावित की जा सकती है.
दिल्ली के सीएम करेंगे हरियाणा का दौरा
जैसे ही इस रैली की कोई तारीख निर्धारित कर ली जाती है, उसके बाद आदमपुर में एक भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हिसार में युवाओं को मेक इन इंडिया नंबर वन के मंत्र बताए जाएंगे. इस कार्यक्रम के दौरान वह अपने पैतृक गांव खेड़ा में भी जा सकते हैं. हरियाणा के संगठन और कार्यकर्ताओं की बातों पर भी वह चर्चा कर सकते हैं.
पिछले काफी समय से हरियाणा में आम आदमी पार्टी खाता खोलना चाह रही है, लेकिन अभी तक विधानसभा चुनाव में उनका खाता नहीं खुल पाया है. अब अरविंद केजरीवाल के इस दौरे से बाद ही पता चलेगा कि हरियाणा का उनका यह दौरा कितना कामयाब रहा.
