iPhone खरीदने का सपना होगा पूरा, Flipkart सेल में मिलेगी जबरदस्त छूट

नई दिल्ली | Flipkart पर जल्द ही Big Billion Days Sale शुरू होने वाली है जिसमें यूजर्स को भारी डिस्काउंट पर शॉपिंग करने का मौका मिलने जा रहा है. टिप्सटर अभिषेक यादव ने बताया कि फ्लिपकार्ट की ये सेल 23 सितंबर से शुरू होगी. इस सेल में कस्टमर्स को iPhone की खरीद पर अच्छा खासा डिस्काउंट मिल सकता है. इसके अलावा Amazon भी अपने सेल की शुरुआत कर सकता हैं.

iPhone 14 Smartphone

Flipkart Big Billion Days Sale में मिलेगी छूट

इस सेल में कस्टमर्स को iPhone 13 खरीदने पर छूट मिलेगी और iPhone 12 की खरीद पर डिस्काउंट दिया जाएगा. ICICI Bank और Axis Bank यूजर्स को भी छूट देगी और इसको लेकर कंपनी ने टीज कर दिया है. बैंक ऑफर्स के अलावा इन फोन की खरीदारी पर यूजर्स को नो- कॉस्ट EMI और Exchange Offer भी मिलने जा रहा है.

इस बिग बिलियन सेल में कस्टमर्स की नजर iPhone 13 पर टिकी है क्योंकि एप्पल कंपनी जल्द ही iPhone 14 लांच करने वाली है. ऐसे में पुराने मॉडल की कीमत में गिरावट देखने को मिल सकती है और कस्टमर्स निश्चित तौर पर इस मौके का फायदा उठाना चाहेंगे. यदि आप भी इस मौके के तहत iPhone 12, iPhone 13 खरीदने के इच्छुक हैं तो बस थोड़ा सा इंतजार कर लीजिए.

यह भी पढ़े -  BOB Jobs: बैंक ऑफ बड़ोदा में निकली क्लर्क के पदों पर भर्ती, इस प्रकार होगा सिलेक्शन

फिलहाल फ्लिपकार्ट पर iPhone 13 की कीमत 69,999 रुपए दर्शाई गई है. ये कीमत इसके बेस वेरिएंट के लिए जिसमें 128GB का स्टोरेज दिया गया है. इसके अलावा एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 2 हजार रुपए का एडिशनल डिस्काउंट भी मिल रहा है. बताया जा रहा है कि इस सेल में कस्टमर्स को iPhone के अलावा Sumsung, POCO, Realme, Vivo, Oppo आदि के मॉडल पर भी भारी डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.