मोदी सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले आम लोगों को दिया बड़ा तोहफा, पढ़ें ये खबर

नई दिल्ली | त्योहारी सीजन से पहले ही मोदी सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है. आज से एलपीजी सिलेंडर के दामों में कमी की गई है. दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रूपये की कटौती की गई है. वहीं, व्यवसायिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भी 25.5 रूपये की कमी की गई है. इंडियन ऑयल की कीमत अधिसूचना के अनुसार बताया गया कि घटी हुई कीमतें आज से ही लागू कर दी गई है.

Gas Cylinder

आम लोगों को मिला बड़ा तोहफा

अब दिल्ली में रहने वाले लोगों को व्यवसायिक उपयोग के लिए यदि 19 किलो का सिलेंडर खरीदना है, तो उन्हें 1885 रूपये के बजाय 1859 रूपये देने होंगे. कोलकाता में इसके लिए 1995.50 रुपए के बजाय 1959 रुपए देने होगे. चेन्नई में आपको 2045 रूपये के बजाय 2009 रूपये देने होंगे. इससे पहले भी 19 किलो के सिलेंडर की कीमतों में 6 जुलाई को संशोधन किया गया था. वहीं, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत अभी भी स्थिर बनी हुई है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

1 अक्टूबर यानी आज से दिल्ली में इंडेन के 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 25 रूपये से कम हो गए हैं. वहीं, कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 36.50 रूपये की कमी आई.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.