विराट कोहली के इस अंदाज ने जीता सभी का दिल, टीम के लिए कुर्बान किया अर्धशतक

नई दिल्ली | भारत और साउथ अफ्रीका के दूसरे T20 मैच की यह क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. मैच में विराट कोहली ने एक बार फिर दिखाया कि वह एक शानदार प्लेयर है. आखिरी ओवर में स्ट्राइक दिनेश कार्तिक के पास थी. वहीं विराट कोहली को अर्धशतक के लिए केवल 1 रन की जरूरत थी. आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर कार्तिक ने चौका जड़ दिया, वहीं इस ओवर की चौथी गेंद पर कार्तिक ने छक्का लगाया. इस गेंद के बाद विराट कोहली ने कार्तिक को सिंगल लेने की बजाय हिट मारने की सलाह दी.

virat kohli

यह वीडियो हो रही है सोशल मीडिया पर खूब वायरल

विराट कोहली के इस अंदाज को देखकर उनके फैंस काफी खुश दिखाई दिए, उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें वह दिनेश कार्तिक को आखिरी गेंद पर लंबे शॉट लगाने की सलाह देते हुए दिखाई दे रहे हैं. रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा T20 मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 16 रनों से हरा दिया. अब भारतीय टीम इस सीरीज में 2-0 से अजय बढ़त हासिल कर चुकी है.

यह भी पढ़े -  महेंद्रगढ़ से खिलाड़ियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस गांव में बनेगा नया खेल स्टेडियम

भारतीय टीम ने किया T20 सीरीज पर कब्जा

भारतीय टीम ने पहली बार साउथ अफ्रीका को द्विपक्षीय मुकाबले में हराकर सीरीज पर अपना कब्जा किया. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता था. टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने फील्डिंग करने का फैसला लिया था. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 237 रन बनाए . भारतीय टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 37 गेंदों पर 43 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं केएल राहुल ने 28 गेंदों पर 57 रन बनाए. इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने भी शानदार पारी खेलते हुए, महज 22 गेंदों में 61 रन बना डाले. वहीं विराट कोहली ने 28 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.