दिल्ली-हिसार, हिसार-रेवाड़ी पैसेंजर 15 अक्टूबर से 7 दिनों तक रहेगी रद्द, जानें क्या है वजह

हिसार | रेलवे यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है. उत्तर-पश्चिम रेलवे मंडल सादुलपुर-हिसार रेलखंड झूंपा के समीप इंजीनियरिंग कार्य की वजह से 15 अक्टूबर से 7 दिनों के लिए ट्रैफिक ब्लॉक किया जाएगा. इस टाइम पीरियड में दिल्ली से रवाना होकर हिसार को जाने वाली ट्रेन संख्या 04351 को सादुलपुर से हिसार और ट्रेन संख्या 04368 हिसार-रेवाड़ी पैसेंजर को हिसार-सादुलपुर के बीच 21 अक्टूबर तक रद्द करने का फैसला लिया गया है.

RAIL TRAIN

उत्तर-पश्चिम रेलवे मंडल जयपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इसके अलावा भी 27 अक्टूबर से 12 दिसंबर तक दोनों ट्रेनों को ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से इन दोनों स्टेशनों के बीच रद्द किया जाएगा. ऐसे में इस रूट पर सफर करने वाले रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ना निश्चित है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि झूंपा स्टेशन के नजदीक होने वाले काम की वजह से फिलहाल 15 से 21 अक्टूबर तक दिल्ली से चलकर हिसार को जाने वाली ट्रेन संख्या 04351 को सादुलपुर-हिसार के बीच एवं ट्रेन संख्या 04368 हिसार-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन को हिसार-सादुलपुर के बीच 21 अक्टूबर तक रद्द रखा जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.