Rupay, MasterCard या Visa कौन सा कार्ड है आपके पास, जानिये इन तीनों मे अंतर

गैजेट डेस्क | यदि आप भी कार्ड के जरिए पेमेंट करते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी अहम होने वाली है. मनी ट्रांजैक्शन के रिवॉल्यूशन में हम इतने आगे बढ़ चुके हैं कि अब कार्ड पेमेंट काफी पुरानी चीज हो चुकी है. इसी वजह से रोजाना इस्तेमाल में होने वाली छोटी-छोटी चीजें अब हमारी नजरों से गायब सी रहती है. यदि आप भी कार्ड के जरिए पेमेंट करते हैं, तो आपने भी जरूर अपने कार्ड पर प्रिंटेड टैक्स और पिक्चर्स को नोटिस किया होगा. हर कार्ड पर बॉटम राइट कॉर्नर पर Visa, Mastercard या Rupay लिखा हुआ होगा.

Debit Credit Card

रुपये को 2012 मे किया गया था लांच

कैशलेस पेमेंट के लिए कार्ड एक कैशलेस पेमेंट सिस्टम है. पेमेंट नेटवर्क कंपनियां Visa, MasterCard और Rupay ऐसी ही पेमेंट नेटवर्क कंपनियां है. बता दें कि वीजा और मास्टर कार्ड विदेशी पेमेंट नेटवर्क है. NPCI नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने 2012 में रुपे कार्ड को लॉन्च किया था. यह भारत का घरेलू कार्ड है. यह इंडियन पेमेंट नेटवर्क से कनेक्टेड है और इसे पूरे भारत में एक्सेप्ट किया जाता है.

Visa Card :- अगर आपके डेबिट कार्ड पर वीजा लिखा हुआ है, तो यह वीजा नेटवर्क का कार्ड है. बता दें कि वीजा सीधे इन कार्ड को जारी नहीं करता, बल्कि पार्टनरशिप में काम कर रहे दूसरे वित्तीय संस्थानो की तरफ से कार्ड जारी किए जाते हैं

MasterCard :- दुनिया में दूसरा पेमेंट का सबसे बड़ा नेटवर्क मास्टरकार्ड है. वीजा नंबर वन पर है. इस कंपनी ने कार्ड जारी करने के लिए दुनिया भर के वित्तीय संस्थानों के साथ पार्टनरशिप की है.

जानिए Visa, MasterCard और रुपये कार्ड में अंतर

  • रुपे कार्ड का इस्तेमाल केवल भारत में पेमेंट के लिए किया जाता है, परंतु Visa और मास्टरकार्ड पूरी दुनिया में पेमेंट के लिए इस्तेमाल होते हैं.
  • रुपे ज्यादा सुरक्षित होता है क्योंकि यह डॉमेस्टिक लेवल पर ही यूज होता है. इसका डेटा बेस केवल घरेलू नेटवर्क के साथ ही शेयर होता है.
  • रुपे के लिए जहां आपको कम सर्विस चार्ज देना होता है,  वही वीजा और मास्टर कार्ड का इस्तेमाल करने के लिए आपको ज्यादा सर्विस चार्ज देना होता है.
  •  मास्टर और वीजा इंटरनेशनल पेमेंट नेटवर्क है. इससके लिए बैंकों को एक फीस देनी होती है, लेकिन रुपे के साथ ऐसा कुछ नहीं होता.
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.