Breaking: सानिया मिर्जा-शोएब मलिक का तलाक कन्फर्म, इस मॉडल की वजह से हुआ तलाक

नई दिल्ली | भारतीय टेनिस सुपर स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के तलाक की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई है. बता दें कि पिछले कुछ समय से दोनों के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है. पाकिस्तान और यूएई की मीडिया की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई कि अब यह दोनों अलग हो गए हैं. सानिया और शोएब की 12 साल की शादी खत्म हो गई है. बता दें कि अभी तक दोनों में से किसी की तरफ से भी इसको लेकर कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.

Sania Mirza

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का हुआ तलाक

पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार शोएब मलिक और सानिया मिर्जा अब अलग-अलग हो चुके हैं. दोनों अपने बेटे इजहान मलिक की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं. खलीज टाइम्स के अनुसार, सानिया मिर्जा और शोएब मलिक दुबई में एक विला में साथ रहते थे. अब सानिया मिर्जा ने इस विला को छोड़ दिया है. पाकिस्तानी मीडिया में दावा किया जा रहा है कि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के करीबियों ने इस बात की पुष्टि की है कि अब वह दोनों साथ नहीं रह रहे हैं. सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की तलाक की वजह पाकिस्तान की चर्चित एक्ट्रेस और मॉडल आयशा उमर है.

सोशल मीडिया पर छाई यह खबर

खबरें तो यह भी सामने आ रही है कि शोएब मलिक का आशा के साथ अफेयर चल रहा है. पिछले कुछ महीने से शोएब और आयशा को कई बार साथ देखा गया है. दोनों ने एक मैगजीन के लिए स्विमिंग पूल में बोल्ड फोटोशूट भी करवाया था, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. शोएब मलिक और पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर के अफेयर की खबरों में कितनी सच्चाई है, अभी इसके बारे में खुलकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

अधिकतर लोगों का मानना है कि आयशा से नज़दीकियों की वजह से ही शोएब और सानिया का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच चुका है. बता दें कि आयशा पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल है, उन्हें पाकिस्तान का स्टाइल आइकन भी माना जाता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.