राजधानी दिल्ली में आज से सजेगा ट्रेड फेयर मेला, इन वजहों से रहने वाला है खास

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14 नवंबर यानि आज से अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर मेला सज रहा है. कोविड महामारी के चलते पिछले दो साल से स्थगित रहे इस ट्रेड फेयर मेले के 41वे आयोजन को लेकर आमजन में खासा उत्साह देखा जा रहा है. दिल्ली के प्रगति मैदान में आज से आयोजित होने वाले इस अंतराष्ट्रीय व्यापार मेले में बहुत कुछ खास रहने वाला है जिसके बारे में हम यहां जिक्र करने जा रहे हैं.

Trade Fair Delhi

40 साल बाद सर्वाधिक क्षेत्र में लगेगा मेला

1979 यानि 40 साल बाद मेला परिसर का क्षेत्रफल सबसे ज्यादा होगा. मेले में अधिक से अधिक दर्शक आ सके,इसी को ध्यान में रखते हुए IITF के 40 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा बदलाव किया गया है. आयोजकों का कहना है कि इससे लोगों के साथ कारोबारियों और आयोजकों को भी बड़ा लाभ पहुंचेगा. इसके साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने में भी आसानी रहेगी. इस बार भी व्यापार मेले का समय सुबह 10 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक ही रहेगा.

जल्द खत्म होगा इस बार मेला

मेले से जुड़े एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 41वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की शुरुआत 14 नवंबर से होगी और 27 नवंबर तक मेले का आयोजन होगा. मेले के अंतिम दिन दर्शकों को 2 बजे तक प्रवेश करने की अनुमति होगी. आखिरी दिन मेले में भीड़ ज्यादा बढ़ती है, जिससे अव्यवस्था फैलने का खतरा रहता है,इसी को मद्देनजर रखते हुए यह फैसला लिया गया है.

यहां रहेगी पार्किंग की सुविधा

कुछ महीने पहले सुरंग सड़क शुरू होने से उम्मीद जगी थी कि इस बार प्रगति मैदान के भीतर भी पार्किंग स्थल बनाया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मेले में पहुंचने वाले दर्शकों के लिए भैरों मार्ग पर पार्किंग स्थल बनाया गया है.

दर्शकों को इस दिन से मिलेगा प्रवेश

14 नवंबर से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस ट्रेड फेयर मेले में 14 से 18 नवंबर तक बिजनेस चेंज होंगे जिसमें आमजन को प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी. आमजन के लिए 19 नवंबर से एंट्री रहेगी. इसके पीछे का उद्देश्य यह है कि बिजनेस से जुड़े लोगों को आमजन की वजह से परेशानी न झेलनी पड़े.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

इन जगहों पर मिलेंगे टिकट

दिल्ली मेट्रो की सभी 10 लाइनों (रेड, यलो, ब्लू, मजेंटा, ग्रीन, वॉयलेट, ग्रे,ऑरेंज, पिंक और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन) पर ट्रेड फेयर की टिकटों के लिए काउंटर लगाए हैं, जहां से आप टिकट ले सकेंगे. इसके अलावा ITPO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी टिकट खरीद सकते हैं. बच्चों के लिए टिकट रेट 150 रुपए जबकि वयस्कों के लिए 500 रुपए टिकट रेट रहेगा.

रेड लाइन

शहीद भगत सिंह बस अड्डा, मोहन नगर, दिलशाद गार्डन, शाहदरा, सीलमपुर, इंद्रलोक, नेताजी सुभाष प्लेस, रोहिणी वेस्ट, रिठाला

यलो लाइन

गुरु तेग बहादुर नगर, विश्वविद्यालय, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, दिल्ली हाट, साकेत, सिकंदरपुर और हुडा सिटी सेंटर, समयपुर बादली, जहांगीरपुरी, आजादपुर

वोकल फॉर लोकल हो इस बार की थीम

14 से 27 नवंबर तक चलने वाले इस मेले का थीम इस बार Vocal for local, local to global रखी गई. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महत्वाकांक्षी अभियान को आगे बढ़ाने में भारत व्यापार संवर्धन संगठन भी योगदान दे रहा है. वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने की कड़ी में ट्रेड फेयर में भाग लेनी वाली एंटरप्रेन्योरशिप और स्टार्टअप कंपनियों को कई तरह की छूट मिली है. इसके तहत एंटरप्रेन्योरशिप कंपनियों को 60 प्रतिशत तक छूट मिली है, जबकि मेले में स्टार्टअप कंपनियों को 50 प्रतिशत की छूट मिली है.

नोट करे टिकट रेट

19 नवंबर से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस मेले में व्यस्क को जाने के लिए टिकट के दाम 80 रुपये चुकाने होंगे, वहीं बच्चों के लिए टिकट का दाम सिर्फ 40 रुपये रखा गया है. सप्ताहंत व्यस्क को 150 और बच्चों के लिए 60 रुपये का टिकट लेना होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.