Dhan Rate: बासमती धान का भाव रिकॉर्ड स्तर पर, किसानों में खुशी की लहर

पानीपत | धान की विभिन्न किस्मों की आवक प्रदेश की मंडियों में जोरों पर है. पानीपत की समालखा अनाज मंडी में धान की आवक लगभग 11 लाख क्विंटल के करीब पहुंच चुकी है. हर रोज मंडी में धान की 1121, 1718 व बासमती किस्म की लगभग 6 हजार क्विंटल के आसपास आवक हो रही है. वहीं, भाव भी पिछले साल की अपेक्षा अधिक मिल रहा है, जिससे किसानों के चेहरों पर खुशियां नजर आ रही है.

basmati chawal rice

पिछले साल से ज्यादा होगी आवक

मंडी सुपरवाइजर संदीप कुमार ने बताया कि पिछले साल 31 दिसंबर तक मंडी में 12 लाख क्विंटल धान की आवक हुई थी लेकिन इस बार यह आंकड़ा फिलहाल 11 लाख के पास आ चुका है. प्राइवेट एजेंसी खरीद कर रही है. ऐसे में पिछले साल की आवक का आंकड़ा इस बार टूट सकता है. ऐसे में मार्केट कमेटी को राजस्व के तौर पर भी फायदा पहुंचेगा.

बासमती को सबसे ज्यादा भाव

मंडी में 1121, 1718 व बासमती धान की आवक जोर पकड़ रही है. इन किस्मों में सबसे ज्यादा भाव बासमती धान को मिल रहा है. मंडी सुपरवाइजर ने बताया कि 1718 किस्म को 3,000 से 3,800 रुपए, 1121 का 3,500 से 4,200 रुपए जबकि बासमती धान का भाव 6 हजार से अधिक बना हुआ है. इनमें सबसे ज्यादा भाव बासमती धान को ही मिल रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में राशनकार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, गेहूं वितरण से जुड़ी ताजा अपडेट आई सामने

हालांकि, बीते साल की अपेक्षा इस बार बासमती धान का रकबा घटा है क्योंकि बीते साल इस किस्म का भाव शुरुआत में 4,300 रुपए जबकि सीजन के आखिर में 3,600 रुपए प्रति क्विंटल तक मिला था. जिसके चलते इस बार बासमती धान की रोपाई बहुत कम हुई है जबकि भाव इस बार पिछले साल से ज्यादा मिल रहा है.

वहीं, भाव अच्छा मिलने से किसानों में भी खुशी का माहौल बना हुआ है. किसानों का कहना है कि भाव ऊंचा मिलने से कुछ हद तक किसान आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे क्योंकि इस बार उत्पादन बेमौसमी बारिश से प्रभावित हुआ था.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.