HPSC के माध्यम से की जाएगी 205 आयुष डॉक्टरों की भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया एलान

चंडीगढ़ | हाल ही में हरियाणा में कैबिनेट बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की. मुख्यमंत्री मनोहर लाल के स्वस्थ हरियाणा के सपने को सच करने की दिशा में एक फैसला और लेते हुए प्रदेश में जल्द ही हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) के माध्यम से आयुष चिकित्सकों के 205 पदों पर भर्तियां की जाएगी. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक हुई. इस बैठक में अन्य कई महत्वपूर्ण फैसलों के साथ इस बारे में प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई.

hpsc

इन पदों पर होगी भर्ती

अब इस फैसले के बाद आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के 175 पद, रेजिडेंट फिजिशियन, यूनानी चिकित्सक, आयुर्वेद चिकित्सक के 4 पद, यूनानी चिकित्सा अधिकारी के 8 पद और होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी के 18 पदों पर भर्तियां की जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब तेज गर्मी और लू चलने की बनेगी स्थिति, इन जिलों में 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान

हालांकि, पहले यह निर्णय लिया गया था कि आयुष डॉक्टरों की भर्ती हरियाणा लोक सेवा आयोग के माध्यम से नहीं की जाएंगी. आयुष डॉक्टरों की भर्ती को हरियाणा लोक सेवा आयोग के दायरे से बाहर किया जाएगा, परंतु अब ये सभी पद HPSC के माध्यम से ही भरे जाएंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.