आज से बुध ग्रह कर रहे हैं धनु राशि में गोचर, इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष | बुध ग्रह को बुद्धि और संचार का ग्रह माना जाता है. आज से बुध ग्रह धनु राशि में गोचर कर रहे हैं. यदि किसी जातक की कुंडली में बुध ग्रह अनुकूल स्थिति में होते हैं तो व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है. बुध की अनुकूल स्थिति जातक को बेहतर तर्कशक्ति और बुद्धि का उपहार देती है. दूसरी तरफ यदि बुध किसी हानिकारक ग्रह के संपर्क में आता है, तो जातक को नकारात्मक रूप से प्रभावित करना शुरू कर देता है.

Jyotish

ग्रह के गोचर का प्रभाव किसी न किसी राशि पर सकारात्मक, तो किसी न किसी पर नकारात्मक पड़ता है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि बुध के इस गोचर से किन राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है.

इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर काफी अच्छा साबित होने वाला है. आप दूसरों को बड़ी आसानी से प्रभावित कर पाएंगे, आपके करियर में भी वृद्धि देखने को मिलेगी. करियर में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे, सेहत के प्रति थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है. धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी. शेयर मार्केट में निवेश करने से आपको बढ़िया रिजल्ट प्राप्त होंगे.

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर काफी अच्छा साबित होगा. करियर में वृद्धि देखने को मिलेगी, करियर में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. शेयर मार्केट में निवेश के नजरिए से भी बुध ग्रह का यह गोचर आपके लिए काफी अच्छा रहेगा. धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी.

यह भी पढ़े -  जून महीने में गुरु करेंगे कर्क राशि में गोचर, 31 अक्टूबर तक मौज करेंगे इन 5 राशियों के जातक

मिथुन राशि: इस दौरान आपको करियर में प्रगति मिलने वाली है. अवसरों का लाभ उठाएं, व्यवसाय के लिए मौजूदा समय अति उत्तम है. आर्थिक वृद्धि के साथ-साथ मन की शांति भी मिलेगी. साथी के साथ रिश्तो में भी सुधार होगा.

कर्क राशि: इस दौरान आप कार्यस्थल पर काम के दबाव का अनुभव कम कर सकते हैं. समय पर काम करने में आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. व्यापारियों के लिए मौजूदा समय काफी महत्वपूर्ण है. इस दौरान व्यवसायिक उन्नति के अधिक अवसर प्राप्त होंगे, खर्चों के प्रति आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.