सीनियर सिटीजन के लिए अच्छी खबर, यह बैंक FD पर ऑफर कर रहा 9 फीसदी ब्याज दर

नई दिल्ली | यदि आप सीनियर सिटीजन है और FD में निवेश करने का सोच रहे हैं तो आज की यह खबर आपके लिए है. बता दें कि सीनियर सिटीजन को फिक्स डिपॉजिट पर निवेश करने के लिए शानदार ब्याज दिया जा रहा है. यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड शानदार ऑफर पेश कर रहा है. यूनिटी स्मॉल बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर 9 फ़ीसदी तक का ब्याज ऑफर कर रहा है. बता दें कि रिजर्व बैंक की तरफ से रेपो रेट में इजाफा किया गया, जिसके बाद सभी सरकारी बैंक और प्राइवेट बैंकों में फिक्स डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया गया है.

Fixed Deposit FD

सीनियर सिटीजन के लिए अच्छी खबर

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 181 और 501 दिनों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर सालाना 9% के हिसाब से ब्याज देगा. रिटेल निवेशकों को इस अवधि के लिए फिक्स डिपॉजिट पर 8.5% की दर से ब्याज मिलेगा. इसके अलावा, यूनिटी बैंक ने कॉलेबल और नॉन कॉलेबल बल्क डिपॉजिट दोनों पर ही शानदार ब्याज दरें ऑफर की है.

नॉन कॉलेबल बल्क डिपॉजिट की अधिकतम ब्याज दर 8.10% है. वहीं दूसरी तरफ कॉलेबल बल्क डिपॉजिट में प्रतिवर्ष 8 फ़ीसदी की दर से ब्याज दिया जाएगा. यूनिटी बैंक की तरफ से 7 से 14 दिनों में मैच्योर होने वाली फिक्स डिपॉजिट पर 4.5 फ़ीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है.

15 से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली फिक्स डिपॉजिट पर 4.75% की दर से ब्याज दिया जा रहा है. इसी प्रकार 46 दिन से 60 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 5.25% की दर से ब्याज दिया जा रहा है. वही, 91 दिनों से 180 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 5.75% की दर से इंटरेस्ट दिया जा रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.